Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुब्बारे में हवा भरने से पता चलेगा कि डायबिटीज है या नहीं, आईआईटी की इस नई तकनीक के बारे में जानें…
    स्वास्थ्य

    गुब्बारे में हवा भरने से पता चलेगा कि डायबिटीज है या नहीं, आईआईटी की इस नई तकनीक के बारे में जानें…

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मधुमेह एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जिसमें खून में ग्लूकोज का लेवल अधिक होता है. यह तब होता है जब शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता है. इंसुलिन एक हार्मोन है जो शरीर में ग्लूकोज को एनर्जी के लिए उपयोग करने में मदद करता है. डायबिटीज से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, अंधापन या नसें डैमेज हो सकती हैं.

    डायबिटीज का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है और खून में ग्लूकोज के लेवल को मापा जाता है. हालांकि, आईआईटी मंडी की एक नई डिवाइस तैयार की है, जिसकी मदद से डायबिटीज टेस्ट के लिए अंगुली से खून का सैंपल देने की जरूरत नहीं होगी! संदिग्ध मरीज गुब्बारे में हवा भर के शुगर का लेवल पता कर सकते हैं. इतना ही नहीं, ये डिवाइस हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और खून में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगा सकती है.

    कैसे काम करता है ये डिवाइस

    अमर उजाला में छपी एक खबर के अनुसार, आईआईटी मंडी के शोधार्थियों ने एआई नॉन-इनवेसिव ग्लूकोमीटर नाम का नया डिवाइस बनाया है. यह बीमारी की जांच करके बेहतर परिणाम देता है. संदिग्ध मरीज गुब्बारे में हवा भरता है और फिर उसके सांस को डिवाइस पर जांच के लिए लगाया जाता है. इसके बाद मरीज का शुगर लेवल पता चलता है. डिवाइस में 8 सेंसर लगाए गए हैं, जो मरीजों की सांस में पाए जाने वाले बोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड का पता लगाकर डायबिटीज होने का पता लगाता है.

    550 मरीजों पर हुआ टेस्ट

    आईआईटी की इस डिवाइस का हाल ही में बिलासपुर में स्थित एम्स के 550 मरीजों पर किया गया. डिवाइस ने मरीजों के सांस के सैंपल और डेटा इकट्ठा किए, जिसके परिणाम बेहतर आए. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह नहीं डिवाइस 98 प्रतिशत कारगर साबित हुई. प्रोजेक्ट प्रमुख डॉ. वरुण दत्त ने बताया कि यह डिवाइस हेल्थ सेक्टर में कारगर साबित होगी. उन्होंने कहा कि इस डिवाइस को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और भविष्य यह ज्यादा बेहतर परिणाम देगी।

    Post Views: 0

    By filling air in a balloon chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news you will know whether you have diabetes or not
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोते समय महसूस हो रहे ये लक्षण Sleep Paralysis का हो सकते हैं संकेत, समस्या बढ़ने से पहले करें पहचान…
    Next Article यहाँ है व्हिसलिंग विलेज, जहां बोलकर नहीं सीटी बजाकर लोग करते हैं आपस में बातचीत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल…

    October 8, 2026

    किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

    October 8, 2026

    सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत…

    October 8, 2026

    विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने ऐसे मिलेगा लाभ…

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल…
    • किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
    • सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत…
    • विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने ऐसे मिलेगा लाभ…
    • नाना पाटकर के निधन से दुखी हुए दुखी हुए ये एक्टर बोले- बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?