छत्तीसगढ़ :- राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार के संभावित फैसलों को लेकर सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता से जुड़े विषयों पर पड़ सकता है।
बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेशवासियों और राजनीतिक गलियारों की नजरें कैबिनेट के फैसलों पर बनी हुई हैं।
