मेष राशिफल 27 अप्रैल 2023: आज इस राशि के सूर्य तथा चतुर्थ चन्द्रमा व द्वादश गुरु शिक्षा में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करेंवृषभ राशिफल 27 अप्रैल 2023: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नौकरी में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
मिथुन राशिफल 27 अप्रैल 2023 बुध व शुक्र बैंकिंग व आईटी नौकरी के लिए शुभ है। आज के दिन कर्क के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
कर्क राशिफल 27 अप्रैल 2023: सूर्य मेष, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी भाव में शुभ है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।
सिंह राशिफल 27 अप्रैल 2023गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से नवम भाग्य के लिए शुभ रहेंगे। सूर्य व गुरु परिवार के लिए भी शुभ है। चन्द्रमा व गुरु नौकरी में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
कन्या राशिफल 27 अप्रैल 2023सूर्य इसी राशि से अष्टम रहकर रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व कर्क का चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि कुम्भ का होकर शुभ है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला राशिफल 27 अप्रैल 2023सूर्य इसी राशि से सप्तम तथा चन्द्रमा दशम भाव में होकर नौकरी के लिए शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशिफल 27 अप्रैल 2023सूर्य मेष में रहकर धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे। चन्द्रमा कर्क तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
धनु राशिफल 27 अप्रैल 2023आज सूर्य इसी राशि से पंचम तथा चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है। नौकरी को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मकर राशिफल 27 अप्रैल 2023शनि इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम-गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशिफल 27 अप्रैल 2023शनि इसी राशि से द्वितीय में है। चन्द्रमा कर्क तथा गुरु मीन में है।राजनीति को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।Aaj Ka Rashifal 27 April 2023: