यूपी
उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम 62 दिनों से फरार है. तमाम कोशिशों के बाद भी एसटीएफ उसका पता नहीं लगा पा रही है. पता चला है कि वह पुलिस ने बचने के लिए हुलिया बदलने के साथ ही अपना असली नाम छुपाकर घूम रहा है. एक बड़े न्यूज़ चैनल की माने तो वह हिंदू नाम रखकर हर जगह यूपी एसटीएफ को चकमा दे रहा है. वह बबलू के अलावा सुरेंद्र कुमार और संदीप कुमार के नाम से जगह-जगह ठहर रहा है. इससे पहले पता चला था कि गुड्डू मुस्लिम ने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है. पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली थी. गुड्डू मुस्लिम 2 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ओडिशा के बारगढ़ में छिपा था
ओडिशा में ठहरा था. उसके पास पैसे भी नहीं बचे हैं. ऐसे में वह पैसों की जुगाड़ करने में लगा है. पुलिस ने यहां से राजा नाम के युवक को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि गुड्डू ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है. गुड्डू झांसी, नाशिक , पुणे और ओडिशा में भी रुका था. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भाग गया. गुड्डू मुस्लिम को जानने वाले दावा करते है कि उमेश पाल को मारने की अतीक के पास कोई वजह नहीं बची थी. असद को भड़काने और इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड अगर कोई रहा तो वह गुड्डू मुस्लिम था,