Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सावधान: स्मार्टफोन या मोबाइल का ब्लास्ट इतना ज्यादा ख़तरनाक…मोबाइल फोन के फटने से 11 वर्षीय बच्चे ने गवाई अपनी आंखों की रोशनी
    Uncategorized

    सावधान: स्मार्टफोन या मोबाइल का ब्लास्ट इतना ज्यादा ख़तरनाक…मोबाइल फोन के फटने से 11 वर्षीय बच्चे ने गवाई अपनी आंखों की रोशनी

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मोबाइल के फटने से गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय मरीज आयुष खेस के आंखों के कॉर्निया में आयी चोट को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग में डाॅ. संतोष सिंह पटेल के नेतृत्व में त्वरित ऑपरेशन करते हुए डाॅ. रेशु मल्होत्रा, डाॅ. सुशील, डाॅ. मोनिका, डाॅ. वैभव, डाॅ. साधना, डाॅ. अंशु एवं डाॅ. मधु ने ठीक किया। डाॅ. संतोष सिंह पटेल के अनुसार स्मार्टफोन या मोबाइल का ब्लास्ट इतना ज्यादा ख़तरनाक रहा कि आंख की कॉर्निया की चोट को ऑपरेशन से ठीक किया गया, लेकिन गंभीर आंतरिक चोट के कारण एक आंख की रोशनी आ पाना अब बहुत मुश्किल है। गंभीर हादसे के कारण एक आंख की रोशनी ही बचायी जा सकी।

    बताया कि आयुष खेस एक 11 वर्षीय लड़के को उसके माता- पिता स्मार्टफोन विस्फोट की हिस्ट्री के साथ डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में लेकर आए। परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय घटी जब बच्चा 2 घंटे से ज्यादा समय तक फोन पर गेम खेल रहा था और और फोन चार्ज हो रहा था। उसके पिता ने जो मोबाइल खराब हो गया था, उसको खेलने के लिए दे दिया था।

    मोबाइल पहले स्थानीय बाजार से खरीदा था, हालांकि, वह मोबाइल फोन या उसकी बैटरी के निमार्ता के बारे में नहीं जानते हैं। मरीज सीतापुर सरगुजा का रहने वाला है। घर पर 10 बड़े और 3 बच्चे हैं। किसान परिवार में सभी साथ रहते हैं। मोबाइल ब्लास्ट की घटना के समय बच्चा अकेला था और लम्बे समय तक मोबाइल फोन को चार्ज में लगाकर गेम खेल रहा था। 12 फरवरी की शाम को 5 बजे की घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर ले जाया गया। वहां प्रायमरी उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर कर दिया गया।

    ऑप्थेल्मोलाॅजी (नेत्र रोग विभाग) में 20 फरवरी को भेजा गया। मरीज के सीने, पेट, चेहरे और दाहिने हाथ में कई चोटे आई थीं इसलिए उन्हें तुरंत ऑपरेशन रूम में ले जाया गया। कॉर्निया की चोट को ऑपरेशन के बाद ठीक किया गया परन्तु गंभीर आंतरिक चोट के कारण एक आंख की रोशनी आ पाना अब बहुत मुश्किल है। हालांकि एक आंख की ही रोशनी बचायी जा सकी। मरीज इस तरह से एक आंख और एक हाथ को खो चुका है। उसकी एक हाथ की कुछ उंगलियां ब्लास्ट में कट चुकी हैं।

    मोबाइल ब्लास्ट’ या ’बॉम्बाइल’ क्यों फट रहे हैं मोबाइल फोन? डाॅ. पटेल के अनुसार स्मार्टफोन के फटने या आग लगने का मुख्य कारण स्मार्टफोन का अत्यधिक गर्म होना है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से स्मार्टफोन ज्यादा गरम हो सकते हैं। अत्यधिक गेमिंग और बहु कार्यण (मल्टीटास्किंग) के बाद स्मार्टफोन गर्म हो सकते हैं। कई जगहों से मोबाइल फोन के अचानक हाथ में या जेब में या कॉल रिसीव करने के बाद फटने की खबरें आती हैं इसे ही ’मोबाइल ब्लास्ट’ या ’बॉम्बाइल’ कहते हैं जिससे रोगी, परिवार के सदस्यों और समाज दोनों पर शारीरिक और मानसिक रूप से विनाशकारी परिणाम देखने को मिल रहे हैं। तकनीक के आधुनिक दौर में मोबाइल ब्लास्ट हाथ में चोट लगने का एक नया तरीका बनकर उभर रहा है। यह घाव के एक विस्तृत स्पेक्ट्रम का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें एक साधारण घाव से लेकर अंगच्छेदन तक विनाशकारी शारीरिक आघात और जटिलताएं होती हैं इसलिए, मोबाइल सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करके रोकथाम हमेशा बेहतर होती है। हाथ की ब्लास्ट इंजरी के प्रबंधन में पोस्ट-ऑपरेटिव फिजियोथेरेपी के साथ प्रारंभिक डेब्रिडमेंट और घाव कवरेज की ओर ध्यान देना है। इन चरणों में हम मोबाइल गरम होने से बचाव एवं ब्लास्ट होने से बचाव कर सकते हैं-

    1. शारीरिक नुकसान से बचने के लिए फ़ोन केस का उपयोग करना 2. अत्यधिक बाहरी तापमान से बचना
    2. फ़ोन को उस स्थान पर चार्ज करना जहां से आप दूर हो
    3. बैटरी अच्छी हो हमेशा चेक करें फूलने पे तत्काल बदल दें। 5.. अपने फोन को हमेशा 30-80 प्रतिशत बैटरी जीवन (बैटरी लाइफ) के बीच चार्ज करना
    4. कंपनी द्वारा अनुशंसित चार्जर केबलों का उपयोग करना चाहिए । फोन ब्लास्ट होने से पहले क्या होता है? फ़ोन फटने से पहले कोई विशिष्ट चेतावनी देते हैं, हालांकि, कुछ फुफकारने या चटकने की आवाज़ें हो सकती हैं, या प्लास्टिक या रसायनों के जलने की गंध आ सकती है। इन संकेतों को फोन के क्षतिग्रस्त होने और फटने से सावधान रहने के रूप में नोट किया जाना चाहिए। डॉ. पटेल के अनुसार, बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, इससे आंखों में मायोपिया होने का खतरा कोविड/कोरोना के बाद बहुत ज्यादा हो गया है। पढ़ाई के लिए किताब या डेस्कटॉप का उपयोग करें। रही बात मनोरंजन की तो इसके लिए टेलीविजन ही सही है।
    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleAssist Riverkeeper® Safeguard the Hudson and New York’s Waterways While appointment Some other Eco-Minded Conservationists and Philanthropists
    Next Article आबकारी अधिनियम तहत कोरिया पुलिस की कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…

    November 7, 2026

    अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…

    November 7, 2026

    आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…
    • अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…
    • आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
    • 15 नवंबर से धान खरीदी कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?