Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीईओ जिला पंचायत अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन…
    News

    सीईओ जिला पंचायत अमृत सरोवर स्थल पर ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *कोरबा /कलेक्टर अजीत कुमार वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में 26 नवंबर, संविधान दिवस को सुबह ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका,प्रस्तावना का पाठन कराया। जिले के सभी अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम गोडमा के अमृत सरोवर स्थल में आयोजित विशेष उत्सव कार्यक्रम में सीईओ ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान की उद्देशिका का वाचन करके पाठन कराया। सीईओ ने कहा कि संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। संविधान के तहत प्राप्त नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी। अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीईओ श्री नाग ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया अमृत सरोवर का अवलोकन करके सरोवर उपयोगकर्ता समूह और हितग्राहियों से चर्चा करके जल के उपयोगी प्रबंधन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच,पंच,सीईओ जनपद पंचायत इंदिरा भगत,कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव,रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।इसी प्रकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले बनाए गए सभी 119 अमृत सरोवर स्थलों पर ग्रामीणों ,श्रमिकों को संविधान की उद्देशिका, प्रस्तावना का वाचन और पाठन करा कर संविधान दिवस का मनाया गया। इस विशेष उत्सव में संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर ग्रामीणों के लिए गीत,भाषण,रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    Post Views: 360

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंविधान दिवस : निगम आयुक्त जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना…
    Next Article विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खरोरा में बड़ी लूट सर्राफा कारोबारी के मैनेजर से 1 करोड़ के जेवर लूटे…

    May 6, 2026

    फिर अग्निवीर भर्ती 2027, निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित…

    May 6, 2026

    Sanju Samson का तूफान, Chennai Super Kings ने दिल्ली को इतने विकेट से हराया…

    May 6, 2026

    बिलासपुर में कुदरत का तांडव, आंधी-बारिश ने मचाई काई जगह तबाही, सड़कों पर बिछ गए पेड़ 9 घंटे तक रहा अंधेरा…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खरोरा में बड़ी लूट सर्राफा कारोबारी के मैनेजर से 1 करोड़ के जेवर लूटे…
    • फिर अग्निवीर भर्ती 2027, निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित…
    • Sanju Samson का तूफान, Chennai Super Kings ने दिल्ली को इतने विकेट से हराया…
    • बिलासपुर में कुदरत का तांडव, आंधी-बारिश ने मचाई काई जगह तबाही, सड़कों पर बिछ गए पेड़ 9 घंटे तक रहा अंधेरा…
    • पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत पर, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी हैं बधाई, क्या बोले जाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?