Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG: खेती की जमीन पर बनेगा घर, किफायती आवास योजना 2025 से मिलेगा डायवर्सन का लाभ
    RAIPUR

    CG: खेती की जमीन पर बनेगा घर, किफायती आवास योजना 2025 से मिलेगा डायवर्सन का लाभ

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- अब खेती की जमीन पर भी बहुमंजिला मकान बनाना संभव होगा। राज्य सरकार ने ‘किफायती आवास योजना 2025’ के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए नियमावली जारी की है, जिससे किसानों और बिल्डरों को संयुक्त उपक्रम के माध्यम से कम लागत वाले आवासीय प्रोजेक्ट शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। खास बात यह है कि जैसे ही प्रोजेक्ट के लिए शुल्क जमा होगा, वैसे ही कृषि भूमि का डायवर्सन स्वतः हो जाएगा, इसके लिए अलग से प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।

    कम लागत में घर, बढ़ेगी आवासीय सुविधा

    सरकार द्वारा लाए गए इस नियम के तहत अब 2 से 10 एकड़ कृषि भूमि पर तीन मंजिला भवनों का निर्माण किया जा सकेगा। बिल्डर और किसान मिलकर जॉइंट वेंचर के माध्यम से इस योजना को लागू कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्र में कम आय वर्ग के लिए सस्ते मकान उपलब्ध कराना है।

    150 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर बनेगा घर

    नई नियमावली के अनुसार, किफायती आवास का मतलब ऐसे घरों से है जिनका प्रति यूनिट क्षेत्रफल अधिकतम 90 वर्ग मीटर और प्लॉट का आकार अधिकतम 150 वर्ग मीटर होगा। एक ही परिवार की साझा भूमि पर यदि यह प्रोजेक्ट बनाया जाता है और उसमें संयुक्त अथवा सामूहिक मकान शामिल हैं, तो योजना को तुरंत मंजूरी मिलेगी।

    इन शर्तों के तहत होगा भूमि विकास

    कृषि भूमि पर योजना के क्रियान्वयन के लिए कुल क्षेत्र 2 से 10 एकड़ के बीच होना चाहिए। इसमें से कम से कम 1.25 एकड़ क्षेत्र प्रकोष्ठ विकास के लिए आवश्यक होगा। योजना के अंतर्गत 9 मीटर चौड़ी सड़क, 6 मीटर आंतरिक सड़क, और कम से कम 5% खुला क्षेत्र अनिवार्य किया गया है।

    विशेष शर्त यह है कि यदि योजना कृषि भूमि पर प्रस्तावित की जाती है, तो 1 किलोमीटर की परिधि में 18 मीटर चौड़ा सड़क मार्ग पहले से मौजूद होना चाहिए, या विकास योजना में प्रस्तावित हो।

    भवन की ऊंचाई और तलों की सीमा भी तय

    नियमों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले मकानों की अधिकतम ऊंचाई 9 मीटर होगी और अधिकतम तीन तल (ग्राउंड + 2 फ्लोर) तक निर्माण की अनुमति होगी। स्टिल्ट्स, ममटी और पैरापेट वॉल को इस सीमा से बाहर रखा गया है।

    बिल्डर और सोसायटी की भूमिका स्पष्ट

    राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिल्डर, कॉलोनाइजर या रजिस्टर्ड सोसायटी (जैसे सहकारी समिति या रजिस्ट्रार फर्म्स) योजना में भागीदारी कर सकते हैं। ये संस्थाएं योजना क्षेत्र का विकास करते हुए भूखंडों को विभाजित कर किफायती कॉलोनी का निर्माण कर सकेंगी।

    शुल्क जमा करते ही मिलेगा डायवर्सन, नहीं होगी अतिरिक्त प्रक्रिया

    इस योजना के तहत सबसे बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही प्रस्तावित योजना के लिए निर्धारित शुल्क जमा किया जाएगा, कृषि से आवासीय भूमि में परिवर्तन (डायवर्सन) स्वतः मान्य होगा। इससे समय और सरकारी प्रक्रिया दोनों की बचत होगी।

    राज्य सरकार हटाएगी प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयां

    यदि योजना के क्रियान्वयन में कोई भी कठिनाई आती है, तो राज्य सरकार अधिकार प्राप्त होगी कि वह आवश्यक निर्देश या आदेश जारी कर उसे दूर करे, बशर्ते वे नियम अधिनियम के खिलाफ न हों। सरकार का यह कदम न केवल किफायती मकानों को बढ़ावा देगा बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर और स्थानीय रोजगार को भी प्रोत्साहित करेगा।

    Post Views: 690

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM साय ने सुनी ‘मन की बात’, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की प्रेरणा, पीएम मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
    Next Article CG: मजाक-मजाक में हुआ खूनी अंजाम, जानिए क्या है पूरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…

    April 25, 2026

    सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    April 25, 2026

    IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…

    April 25, 2026

    किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…
    • सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
    • IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…
    • किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…
    • आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?