Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चांदनी की समस्या का हुआ समाधान, अब आगे की पढ़ाई होगी आसान कलेक्टर अजीत वसंत ने व्यवस्था हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित……
    News

    चांदनी की समस्या का हुआ समाधान, अब आगे की पढ़ाई होगी आसान कलेक्टर अजीत वसंत ने व्यवस्था हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित……

    By Tv 36 HindustanJuly 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    **कोरबा / सर मैं आगे पढ़ना चाहती हूं, कृपया मेरा किसी विद्यालय में दाखिला करा कर हॉस्टल में रहने की व्यवस्था करा दीजिए। उक्त बातें कलेक्टर श्री अजीत वसंत के समक्ष जनचौपाल में 15 वर्षीय कुमारी चांदनी लोहार ने कही। कलेक्टर ने चांदनी की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल उसका विद्यालय में एडमिशन कराने एवं हॉस्टल में रहने की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग को निर्देशित किया। कोरबा शहर के इमलीडुग्गु की रहने वाली चांदनी ने बताया कि वह 8वीं पास है। उसकी मां का निधन हो गया है एवं पारिवारिक समस्याओं के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नही कर पा रही है। चांदनी आगे पढ़कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। इस हेतु उसके द्वारा कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन किया गया।

    कलेक्टर ने चांदनी का शहर के किसी शासकीय विद्यालय में तत्काल कक्षा 9वीं में प्रवेश दिलाकर कन्या छात्रावास में रहने की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उसके पढ़ाई हेतु अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति करने की बात कही। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रो से आए आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनचौपाल में दीपका कॉलोनी के रहने वाले लिम्बेश्वर साहू द्वारा ग्राम झाबर में विधिवत क्रय की हुई भूमि पटवारी हल्का नंबर 49 के खसरा नंबर 36, रकबा 0.40 एकड़ व खसरा 279/1 रकबा 4.33 एकड़ कुल 4.73 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। लिम्बेश्वर साहू ने बताया कि उक्त भूमि पर एक अन्य पक्ष द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए बलपूर्वक कब्जा किया गया है। जिसका कब्जा हटाने का आदेश पूर्व में ही तहसीलदार दीपका एवं एसडीएम कटघोरा द्वारा जारी किया गया है।

    परन्तु दूसरे पक्ष द्वारा अब भी उक्त जमीन से कब्जा नही हटाया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा दीपका तहसीलदार को जल्द से जल्द उक्त भूमि पर से कब्जा हटवाकर कर लिम्बेश्वर को काबिज कराने हेतु निर्देशित किया गया।  *सुअर पालन कार्य हेतु भवानी सिंह के यहां कराया जाएगा पशु शेड निर्माण -*हरदीबाजार निवासी भवानी सिंह नेताम द्वारा शासकीय योजना से सुअर पालन हेतु सहायता का आवेदन दिया गया। कलेक्टर द्वारा पशु पालन विभाग को आवेदक के यहां विभागीय योजनांतर्गत पशु शेड निर्माण कराने की बात कही गई।  *पहाड़ी कोरवा समुदाय के पात्र युवाओं को  योग्यतानुसार रोजगार दिलाने हेतु किया निर्देशित -*माखूरपानी पंचायत के आश्रित ग्राम बोकली भादा का रहने वाला व बतरा हाई स्कूल में नियमित कर्मचारी के रूप में पदस्थ पहाड़ी कोरवा युवक श्रीराम ने अपने माता पिता के स्वास्थ्य समस्या की जानकारी देते हुए उनकी उचित देखभाल हेतु अपना स्थानांतरण सतरेंगा हाई स्कूल कराने का आवेदन कलेक्टर को दिया। इसी प्रकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली कदमझरिया निवासी 8वीं पास पहाड़ी कोरवा महिला दुलारी बाई ने अपने जीविकोपार्जन हेतु आश्रम छात्रावास में योग्यतानुसार रोजगार दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया।

    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग को उपरोक्त दोनों आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय,समाज कल्याण, खाद्य, कृषि सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Post Views: 1,130

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों के लिए जारी किए निर्देश……
    Next Article महिलाओं की इस खास चीज के निर्यात से 2 साल में हुआ 2,650 करोड़ रुपये का फायदा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…

    May 22, 2026

    वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…

    May 22, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…

    May 22, 2026

    आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    • वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…
    • आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….
    • गांव-शहर में ये संकट नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?