सूरज साहू TV36 hindusthan
मुंगेली – शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमें बौद्धिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है । शतरंज की बिसात व जिंदगी की बिसात में काफी कुछ समानता है। दोनों ही हमें संघर्ष करना सिखाता है ।उक्त बातें मुख्य अतिथि अभिषेक सोनी ने कम्युनिटी हॉल मुंगेली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-13 चेस चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र में कही।छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने शतरंज की खूबियों को रेखांकित करते हुए कहा कि शतरंज को किसी भी उम्र में खेल सकते है तथा इसे खेलने वाला खिलाड़ी को कभी भी रिटायर होना नही पड़ता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री दीनानाथ केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज खेलने से हमारा मन मस्तिष्क हमेशा तरोताजा रहती है।स्वस्थ मनोरंजन और तनाव मुक्ति के लिए शतरंज लाभदायक है।

इस स्पर्धा में महासमुंद,दुर्ग,कोरबा,रायपुर, रायगढ़,बलरामपुर, कबीरधाम एवं मेजबान जिला मुंगेली सहित 46 खिलाडियों ने हिस्सा लिया है। इस स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी आगामी 10 से 18 दिसम्बर तक पांडिचेरी में होने वाली राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में खेलने की पात्रता रखेंगे।आज खेले गए 3 चक्रों पश्चात प्रमुख परिणाम इस प्रकार है-यशद बाम्बेश्वर दुर्ग 3 अंक,प्रभमन मल्होत्रा कोरबा 3 अंक,वंश अग्रवाल दुर्ग 3 अंक,ओस गुप्ता राजनांदगांव 3 अंक,जसमन कौर कोरबा 3 अंक, अनिरुद्दी अनंत रायगढ़ 2 अंक , तनीषा ड्रोलिया रायपुर 2 अंक।यह स्पर्धा स्वीस लीग पद्धति से 6 चक्रों में खेली जा रही है।