छत्तीसगढ़:- माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा करेंगे.
छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक तौर पर इन परिणामों को जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे.
10वीं-12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
जैसे ही मुख्यमंत्री बटन दबाकर आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा करेंगे वैसे ही वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. परिणामों की घोषणा होते ही, छात्र अपने अंक और परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. यह पल उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और भावुक होगा, जो लंबे समय से अपने परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. परीक्षा के परिणाम उनकी भविष्य की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक
CGBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे एक साथ जारी कर रहा है, जिससे छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं. नतीजे देखने के लिए, छात्र इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं: cgbse.nic.in, results.cg.nic.in, digilocker.gov.in, और web.umang.gov.in.
छात्रों के बीच हलचल का माहौल
पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता और हलचल का माहौल है. कई छात्र पहले से ही अपनी भविष्य की योजनाओं से जुड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं. जहां एक ओर परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्र जश्न मनाएंगे, वहीं दूसरी ओर अन्य छात्रों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे. कुल मिलाकर आज का दिन छत्तीसगढ़ के शैक्षिक परिदृश्य और यहां के छात्रों के लिए बेहद खास और निर्णायक साबित होने वाला है.
