Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध, शाह के दौरे पर कसा तंज…
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध, शाह के दौरे पर कसा तंज…

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- बलौदाबाजार आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है. आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलास्तरीय प्रदर्शन किया. राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित नमस्ते चौक पर कांग्रेसी जुटे और अपनी आवाज बुलंद की.

    देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर साय सरकार को घेरा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि ”सरकार सतनामी समाज को बदनाम करने में लगी हुई है. अपनी बदनामी को छुपाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओं के साथ ही विधायक देवेंद्र यादव को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है. उसी के विरोध में कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है.’

    बीजेपी की सरकार लगातार गलती कर रही”: कांग्रेसी नेता और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि “जब से बलौदा बाजार की घटना हुई है. भाजपा की सरकार एक गलती को छुपाने के लिए लगातार 100 गलती करने के लिए मजबूर है. जो भारतीय जनता पार्टी के तथाकथित नेता इस पूरी घटना में शामिल थे, वो लोग आज भाजपा की मीटिंग में बैठे दिख रहे हैं. उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती.”
    “कांग्रेस और समाज के लोगों पर जिस तरह कार्रवाई की जा रही है, उससे आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा सकते.”-प्रमोद दुबे, कांग्रेस नेता

    अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का तंज: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि ”भाजपा 10 साल से बैठक कर रणनीति बनाती रही है लेकिन उसका क्या फायदा हुआ. मुझे ऐसा लग रहा है कि नक्सलियों को ढूंढने अमित शाह खुद जंगल जा रहे हैं.” दीपक बैज ने यह भी कहा कि “सरकार नक्सलियों के खात्मे के नाम पर कब तक राजनीति करेगी. कभी बोलते हैं 2020 में नक्सवाद खत्म होगा. कभी बोलते हैं 2022 में खत्म होगा. लेकिन अब 2024 चल रहा है.’

    कांग्रेस ने अमित शाह के दौरे के दिन देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. राज्य के सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्श हुआ है. ऐसे में देखना होगा कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान कहां जाकर थमता है.

    Post Views: 1,250

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमित शाह की अध्यक्षता में वामपंथी उग्रवाद पर समीक्षा बैठक, 7 राज्यों के DGP और सीएस मौजूद…
    Next Article कृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब की दुकान, सीएम साय ने कमरछठ की दी शुभकामनाएं..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी 4 मई को बंटेगी मिठाई, नादिया से PM ने किया जीत का ऐलान…

    April 23, 2026

    अब फ्री होगी मॉल पार्किंग उपभोक्ता आयोग ने अंबुजा मॉल की फीस को बताया अवैध…

    April 23, 2026

    क्या MI के खिलाफ मैच से वापसी करेंगे धोनी पढ़िए ताजा अपडेट…

    April 23, 2026

    विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी…

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी 4 मई को बंटेगी मिठाई, नादिया से PM ने किया जीत का ऐलान…
    • अब फ्री होगी मॉल पार्किंग उपभोक्ता आयोग ने अंबुजा मॉल की फीस को बताया अवैध…
    • क्या MI के खिलाफ मैच से वापसी करेंगे धोनी पढ़िए ताजा अपडेट…
    • विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी…
    • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परीक्षा परिणाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?