नई दिल्ली:– चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है, CSK का अगला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने वाले है। अब तक CSK ने 6 मैचों में केवल दो बार जीत दर्ज कर सकी है।
एमएस धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया है। सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी विकेटकीपिंग का अभ्यास करते दिखे।
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी आदित्य तारे ने अपडेट देकर बताया कि जब उन्होंने नेट्स में धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा, तो वे चौंक गए थे। क्योंकि धोनी अक्सर विकेटकीपिंग का अभ्यास नहीं करते हैं। वो नेट्स में बैटिंग या कभी-कभी गेंदबाजी करते हैं। आदित्य ने बताया कि शायद धोनी अपनी मैच फिटनेस परखने का प्रयास कर रहे हैं। बताते चलें कि धोनी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले से काफ इंजरी से जूझ रहे हैं।
अगर बात की जाए पिछले 2 सीजन की तो एमएस धोनी (MS Dhoni’s return) ने नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बैटिंग की है। इसलिए आईपीएल 2024 में उन्होंने 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन यानी IPL 2025 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 196 रन बनाए थे। इस सीजन अब तक उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।
