
भिलाई Bhilai : नगर निगम भिलाई में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिली है। इस नगर निगम में कांग्रेस ने 38 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आई है।
बता दें कि प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस ने परचम लहराया है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा – यह जीत राहुल गांधी जी के संकल्पों पर सरकार के अमल की जीत है। यह जीत प्रदेश में अशांति, नकारात्मकता फैलाने की कोशिश करने वालों को जनता का लोकतांत्रिक मुंहतोड़ जवाब है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।