Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को पछाड़ फाइनल में बनाई जगह, भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर…
    समाचार

    भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को पछाड़ फाइनल में बनाई जगह, भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर…

    By Tv36 HindustanJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जैवलिन थ्रो से शानदार खबर आई है। लंबे समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। खास बात यह रही कि नीरज अकेले नहीं, बल्कि भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर क्वालिफिकेशन की चुनौती पार करने में सफल रहे। रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। खास बात ये रही कि नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में अरशद नदीम से ज्यादा दूर भाला फेंकने में सफल रहे।

    नीरज ने पार किया 79 मीटर का मार्क
    ग्लासगो में खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर दूर भाला फेंका। वह 84.00 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क तक तो नहीं पहुंच सके, लेकिन दोनों क्वालिफिकेशन ग्रुप के कुल प्रदर्शन के आधार पर वह पांचवें स्थान पर रहते हुए 12 खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। इस मुकाबले में मौसम खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बना। ग्लासगो की ठंडी और बादलों से घिरी परिस्थितियों के कारण कोई भी एथलीट 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को नहीं छू सका। ऐसे में फाइनलिस्ट का फैसला दोनों ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

    तीनों भारतीय एथलीट ने बनाई फाइनल में जगह
    भारत के लिए सबसे बड़ी खुशी यह रही कि उसके तीनों खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गए। रोहित यादव ने 78.37 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर नौवें स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया, जबकि यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर के प्रयास के साथ 10वां स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे अब भारत के पास पदक जीतने के तीन मजबूत दावेदार होंगे।

    रुमेश थरंगा ने किया टॉप

    क्वालिफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे सबसे आगे रहे। उन्होंने 82.84 मीट का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने शुरुआती प्रयास के बाद दूरी में सुधार नहीं किया, लेकिन 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर होंगी, जहां नीरज चोपड़ा एक बार फिर बड़े मंच पर गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। भारत के तीन खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने से देश की पदक उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

    मेन्स जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड का नतीजा कुछ इस तरह रहा, जिसमें टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं:-

    रुमेश पथिरागे (SRI) – 82.84m
    एंडरसन पीटर्स (GRE) – 81.29m
    डाउ स्मिथ (RSA) – 80.64m
    बेन ईस्ट (ENG) – 80.38m
    नीरज चोपड़ा (IND) – 79.61m
    कैमरन मैकिन्टायर (AUS) – 78.91m
    अरशद नदीम (PAK) – 78.63m
    कीशॉन स्ट्रैचन (BAH) – 78.60m
    रोहित यादव (IND) – 78.37m
    यश वीर सिंह (IND) – 78.36m
    केशॉर्न वॉलकॉट (TTO) – 78.26m
    चिनेचेरेम न्नामदी (NIG) – 75.27m

    Post Views: 205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण…
    Next Article मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ जानिए…

    July 30, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए सरकार का ये नया प्लान…

    July 30, 2026

    राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ जानिए…
    • एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए सरकार का ये नया प्लान…
    • राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…
    • मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…
    • भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को पछाड़ फाइनल में बनाई जगह, भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?