छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए है l सिंहदेव 12 जून से दिल्ली में कांग्रेस के आन्दोलन में डटे हुए थे l रायपुर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी l उन्होंने लिखा, “दिल्ली प्रवास से लौटकर मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं’।
स्वास्थ्य मंत्री कोरोना की हर लहर में संक्रमित हुए हैं। राहुल गांधी की ED के सामने पेशी के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शनों में सिंहदेव अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे थे जहाँ उन्होंने लगातार प्रदर्शन में भाग लिया यहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ से अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल थे l सिंहदेव शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। यहां से उन्हें अंबिकापुर जाकर पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन संक्रमित होने की वजह से वे कार्यक्रम में नहीं गए l
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है l मुख्यमंत्री ने लिखा, “स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’