Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : ओमिक्रॉन के पहले संक्रमित की डराने वाली कहानी बेहद…एक महीने बाद आई रिपोर्ट … क्षेत्र में मचा हड़कंप…..
    ऑमिक्रॉन

    छत्तीसगढ़ : ओमिक्रॉन के पहले संक्रमित की डराने वाली कहानी बेहद…एक महीने बाद आई रिपोर्ट … क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ओमिक्रॉन के पहले संक्रमित की कहानी बेहद डराने वाली है। मरीज 1 महीने पहले 2 दिसंबर को दुबई से इंडिया और 3 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे थे। उसके बाद 14 दिन का आइसोलेशन पूरा कर सामान्य रूप से दुकान खोल रहे थे और घूम रहे थे। अब जब 1 माह बाद इस चार सदस्यीय परिवार में से 1 पुरुष की ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो पूरे इलाके के होश उड़ गए हैं।

    जहां यह परिवार रहता है वह शहर के बीच, मेन मार्केट है। इस गोल बाजार इलाके की स्थिति और परिवार के हालात जानने के लिए दैनिक भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट की। वहां अभी भी सामान्य हालात थे, दुकान खुली थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे थे।

    एक महीने बाद आई रिपोर्ट
    UAE से लौटने वाला परिवार पेशे से अनाज व्यापारी हैं और बेटा-बहू, सास-ससुर चार सदस्य घूमने के लिए दुबई व अन्य स्थानों पर गए थे। परिवार में एक सदस्य डॉक्टर भी हैं, उन्होंने दावा किया है 14 दिन का होम आइसोलेशन पूरा कर लिया था। उसके बाद ही वो दुकान खोलने लगे और बाहर घूमने लगे। उनका कहना है कि ओमिक्रॉन की रिपोर्ट 1 माह बाद अब आ रही है, जब उन्होंने शहर में घूमना शुरू कर दिया है। परिवार की महिला का कहना है कि जब हम पूरी तरह ठीक हो गए हैं और हमें मालूम ही नहीं कि हमें क्या हुआ है तो हम आइसोलेट कैसे रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था सुधारना चाहिए।

    तीन बार हुई इस पूरे परिवार की जांच
    परिवार का कहना है कि इंडिया आने से पहले दुबई में उनकी जांच की गई। इसके बाद दिल्ली और फिर बिलासपुर में भी RTPCR टेस्ट कराया गया। पहले दोनों जगह रिपोर्ट निगेटिव आई, इसलिए उन्हें बिलासपुर तक आने को मिला। बिलासपुर में हुई जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिसंबर को बताया कि दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह रिपोर्ट पांच दिन बाद आई। इससे पहले ही परिवार के सदस्य 14 दिन के होम आइसोलेशन में थे।

    पॉजिटिव आने वाले भी हुए स्वस्थ तो खोलने लगे दुकान
    14 दिन के आइसोलेशन के बाद जो दो सदस्य पॉजिटिव थे वे भी स्वस्थ हो गए। इस तरह सभी चारों स्वस्थ हुए तो सामान्य जीवन जीने लगे। दुकान खोलने लगे, घूमने लगे, लोगों से मिलने-जुलने लगे। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने भी उनसे पहले जैसा संपर्क रखा। विदेश से आने के कारण उनका सैंपल ओमिक्रॉन टेस्ट के लिए भुवनेश्वर भेजा गया था। जहां से बुधवार को रिपोर्ट आई और स्वास्थ्य अमला उनके घर पहुंचा। तब इन लोगों को मालूम हुआ कि चारों में से एक सैंपल ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है।

    एल्युमिनेट हो गया होगा ओमिक्रॉन का वायरस
    परिवार की महिला सदस्य ने कहा कि वे खुद डॉक्टर हैं। यदि ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है तो अभी तक उसके वायरस एल्युमिनेट हो गए होंगे। अब एक माह बाद रिपोर्ट आने का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि यह सारी प्रक्रिया तत्काल होनी चाहिए थी। दुबई से आने पर दो दिन में जांच होनी थी और दो दिन के भीतर रिपोर्ट आनी चाहिए थी। टेस्टिंग व ट्रेसिंग तत्काल होनी चाहिए थी।

    मोहल्ले में मचा हड़कंप, गाइडलाइन का इंतजार करते रहे स्वास्थ्य विभाग के अफसर
    मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। भास्कर की टीम जब मोहल्ले मे पहुंची तब चहल पहल नजर आई। पॉजिटिव परिवार के सदस्य दुकान खोल कर बैठे थे। मीडिया के आने पर मोहल्ले वाले सकते में आ गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य व मोहल्लेवाले कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर निकल रहे हैं।

    इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को अभी तक ओमिक्रॉन पॉजिटिव की गाइडलाइन के बारे में भी पता नहीं है। CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने कहा ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीज को घर पर ही आइसोलेट रखा जाएगा। जबकि नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि इस मामले में शासन से गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

    आइसोलेशन पीरियड पूरा इसलिए नहीं है खतरा
    CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि बिलासपुर में ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी उन्हें फोन से रायपुर मुख्यालय से मिली है। इसके बाद मरीज की जानकारी ली गई। उनकी स्थिति सामान्य है और किसी तरह का कोई लक्षण भी नहीं है। इसकी जानकारी शासन को दे दी गई है। जिसे ओमिक्रॉन पॉजिटिव बताया जा रहा है उन्होंने क्वारेंटाइन पीरियड भी पूरा कर लिए हैं। इसलिए कोई खतरा नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज़
    Next Article छत्तीसगढ़ : भिलाई नगर निगम में 70 पार्षद मिलकर मेयर और सभापति का चुनाव करेंगे आज….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…

    June 11, 2026

    TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …

    June 11, 2026

    सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…

    June 11, 2026

    SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
    • गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…
    • गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…
    • TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …
    • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?