Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : दुर्ग की बेटी निवेदिता बनी इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, असफलता से घबराई नहीं पूरा किया सपना
    खेल

    छत्तीसगढ़ : दुर्ग की बेटी निवेदिता बनी इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, असफलता से घबराई नहीं पूरा किया सपना

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग Durg : आपने बॉलीवुड फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल तो देखी ही होगी। इस फिल्म में एक बेटी एयरफोर्स में पायलट बनना चाहती थी। उसके पिता भी उसके सपने को पूरा करने में जी जान लगा देते हैं। ऐसी ही कुछ कहानी है दुर्ग जिले की 21 वर्षीय बेटी निवेदिता शर्मा की। इस फिल्म की तरह ही निवेदिता का भी बचपन से एक ही सपना था कि वह आसमान में उड़े। इसके लिए निवेदिता ने जी-तोड़ मेहनत की। उसके माता-पिता भी हर पल अपनी बेटी के पीछे उसका विश्वास, उसकी ताकत बनकर खड़े हुए।

    अंततः निवेदिता का सपना सच हुआ और वह इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में सलेक्ट हो गई।इस जीत में निवेदिता के साथ-साथ उसके पिता का विशेष योगदान है। दुर्ग की खंडेलवाल कॉलोनी में रहने वाली निवेदिता बताती हैं, उसके पिता अशोक शर्मा को जब उसकी पायलट बनने की इच्छा के बारे में पता चला वह हमेशा बेटी को पायलेट बनने के लिए क्या करना है यह बताते रहे। खुद नेट पर सर्च कर, कोचिंग, एक्सरसाइज से लेकर एनसीसी कोर्स तक की जानकारी जुटाई।

    पिता रिटायर बैंककर्मी और आर्ट ऑफ लिविंग टीचर

    निवेदिता के पिता अशोक शर्मा नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग में मैनेजर थे। रिटायर होने के बाद वह वर्तमान में कॉस्ट अकाउंटेंट की प्रैक्टिस करते हैं और आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर हैं। निवेदिता की मां हाउस वाइफ हैं। एक छोटी बहन है जो 11वीं में पढ़ती है। निवेदिता जब भी उदास होती या उसकी उर्जा कम होती। अशोक शर्मा अपनी बेटी को आर्ट ऑफ लिविंग के ध्यान, योग के जरिए चार्ज करते।

    कर्नल से मिलकर एयरफोर्स में जाने का बनाया मन

    स्कूल के दिनों में निवेदिता के पापा के दोस्त ने निवेदिता की मुलाकात एक कर्नल से कराई थी। निवेदिता ने उनसे पायलट बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे एयरफोर्स में जाने का रास्ता सुझाया। उसी समय से निवेदिता ने ठान लिया था कि वो एयरफोर्स में जाएगी।

    एनसीसी एयरविंग में उड़ने का सपना हुआ पूरा

    एयरफोर्स में जाने के लिए ही निवेदिता ने शासकीय कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया और एनसीसी एयरविंग जॉइन किया। यहां पहली बार पैराशूट के साथ 15 हजार किलोमीटर ऊंचाई से उसने छलांग लगाई, तब आसमान में उड़ने का उसका सपना भी पूरा हो गया। इस सपने को हमेशा के लिए साकार करने के लिए वह एयरफोर्स के अधिकारियों से मिली और उन्होंने उसे आगे का रास्ता दिखाया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगरीबों की सेवा ही साधी सेवा है भाजयुमो मंडल ओड़गी के द्वारा अस्पताल में किया गया कंबल व मास्क का वितरण मनाया गया युवा महोत्सव
    Next Article छत्तीसगढ़ : एक्सिस बैंक में लगी आग सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं…

    May 10, 2026

    इन ऐप्स के सहारे फैल रहा आतंक, कश्मीर से चौंकाने वाला खुलासा…

    May 10, 2026

    दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये काम करना होगा…

    May 10, 2026

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं…
    • इन ऐप्स के सहारे फैल रहा आतंक, कश्मीर से चौंकाने वाला खुलासा…
    • दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये काम करना होगा…
    • देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…
    • अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?