Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : सिंधु एवं सहयोगी संस्थाओं का मानव सेवा हेतु सराहनीय कदम, ‘समाधान सिंधु’ संस्था द्वारा आयोजित हुआ मेगा मेडिकल कैंप
    गैजेट

    छत्तीसगढ़ : सिंधु एवं सहयोगी संस्थाओं का मानव सेवा हेतु सराहनीय कदम, ‘समाधान सिंधु’ संस्था द्वारा आयोजित हुआ मेगा मेडिकल कैंप

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : मानव सेवा और समाजसेवा के उद्देश्य से गठित संस्था समाधान सिंधु एवं सहयोगी संस्थाओं का यह स्वास्थ्य शिविर सराहनीय कदम है। आगे भी इसी तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।राजधानी के शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में समाधान सिंधु संस्था द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए आगे कहा, सिंधी समाज सेवा कार्य में अग्रणी रहा है। ऐसे विविध आयोजनों से समाज मजबूत होता है और वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को बल मिलता है। इसके पूर्व डाॅ. रमन एवं मंच पर आसीन अतिथियों ने मां गायत्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों समेत सभी ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया।

    कार्यक्रम के दौरान वी-वाय हास्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. पूर्णेंदु सक्सेना, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, व्यापारी संघ के लालचंद गुलवानी, संयोजक ओमप्रकाश तिर्थानी, संरक्षक सुंदरदास नारवानी, घनश्याम अठवानी, अध्यक्ष प्रकाश बजाज, महासचिव टीकम नागवानी भी मंच पर आसीन रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों ने शाॅल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। शिविर में मौजूद सभी डाॅक्टरों को अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके कुछ देर पहले ही पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी कैंप में पहुंचे और आयोजन के लिए संस्था के कार्यों को सराहा एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

    आप को बता दे कि समाजसेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के उद्देश्य से हाल ही में गठित संस्था समाधान सिंधु द्वारा मेगा मेडिकल कैंप 12 दिसंबर रविवार को संपन्न हुआ। इस कैंप में प्रदेश के ख्यातिलब्ध अस्पताल वी-वाय हास्पिटल के प्रमुख डाॅ. पूर्णेंदु सक्सेना के नेतृत्व में करीब 30 विशेषज्ञ डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाॅफ मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर में आने वालों की बीमारियों से संबंधित जांच की एवं स्वास्थ्य संबंधी उचित मार्गदर्शन भी दिया। सर्दी, बुखार, खासी, मल्टीविटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम समेत अनेक प्रकार की दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। यहां लैब संबंधी जांच बेहद कम शुल्क पर की गई।

    शदाणी दरबार के प्रमुख, संत श्री युधिष्ठिर लाल, चकरभाठा झूलेलाल धाम के प्रमुख संत श्री लालदास सांई, देवपुरी गोदड़ीधाम की प्रमुख अम्मा मीरादेवी, सांई अनंतपुरी गोस्वामी केे शुभ आशीर्वाद से एवं शंकरनगर-शांतिनगर पूज्य सिंधी पंचायत रायपुर, नवयुवक झूलेलाल संघ नहरपारा, एक पहल और संस्था, तथा डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन गायत्री परिवार के सहयोग से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आयेाजन के दौरान इस संबंध मंे जानकारी देते हुए समाधान सिंधु के संयोजक ओमप्रकाश तिर्थानी, संरक्षक घनश्याम अठवानी, महासचिव टीकम नागवानी ने बताया कि जैसी उम्मीद थी कि शिविर से शहरवासियों एवं आसपास के शहरों से आए लोगोें को लाभ मिलेगा, हमारी वह उम्मीद पूरी हुई। यहां करीब 1200 लोगों ने कैंप में आकर अपनी तकलीफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई तथा विशेषज्ञ डाॅक्टरों से मार्गदर्शन भी लिया।

    सिंधु पैलेस में सुबह 10 बजे से पंजीयन काउंटर में लोग पहुंचने लगे थे। ऑनलाइन पंजीयन के अलावा स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन किया गया। व्यवस्था के अनुसार सभी बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ डाॅक्टरों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई एवं परामर्श भी लिया। शासन द्वारा तय कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शिविर का संचालन किया गया। कक्ष में प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी यहां की गई थी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जवाहर नागदेव एवं डाॅ. वर्षा दानवानी ने किया।

    सांई अनंतपुरी ने दिया आशीर्वाद :

    कैंप के दौरान सिंधु पैलेस पहुंचे सांई अनंतपुरी गोस्वामी ने समाधान सिंधु के पदाधिकारियों को शुभ आशीर्वाद दिया एवं आयोजन की सफलता के लिए सराहना भी की।

    अरबिंदो के सहयोग से आंखों की जांच :

    अरबिंदो नेत्रालय के सहयोग से आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच भी यहां की गई। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पेशल वैन शिविर स्थल पर सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक मौजूद रही।

    हार्ट के मरीज को स्टेंट …

    कैंप में हृदयरोग संबंधी जांच कराने पहुंचे मरीज यशवंत साहू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से वी-वाय हास्पिटल भेजा गया। जहां उन्हें एक स्टेंट लगाया गया। इसके अलावा दो अन्य गंभीर मरीजों को भी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

    पंचायतों के मुखी भी हुए शामिल…

    मेगा मेडिकल कैंप में शंकरनगर-शांतिनगर पूज्य सिंधी पंचायत, टिकरापारा पूज्य पंचायत समेत अन्य सिंधी पंचायतों के मुखीगण शामिल हुए। इसके अलावा समाज के वरिष्ठजनों ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन समिति की इस पहल को सराहा एवं आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम कराते रहने की बात कही। इसके अलावा सहयोगी संस्थाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी भरपूर सहभागिता निभाई।

    संस्था के सदस्यों का भी सम्मान …

    मेगा मेडिकल कैंप के सफल आयोजन के लिए समाधान सिंधु के पदाधिकारियों का पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह समेत अन्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मान किया; संस्था का संयोजक ओमप्रकाश तिर्थानी, जवाहर नागदेव, संरक्षक राजकुमार मसंद, दीपक कृपलानी, आईडी कलवानी, राजकुमार तनवानी, सुंदरदास नारवानी, घनश्याम अठवानी, अध्यक्ष प्रकाश बजाज, महासचिव टीकम नागवानी, उपाध्यक्ष अमर गुरनानी, महेश पृथवानी, गोपाल माखीजा, सचिव दीपक ऐशानी, अशोक कुकरेजा, राजकुमार नागदेव, रतन परयानी, मीडिया प्रभारी राकेश डेंगवानी, विधिक सलाहकार रूपचंद नागदेव, प्रमुख सलाहकार सुरेश अठवानी, देवराज गुरनानी, कार्यालय प्रभारी विजय भोजवानी, युवा विंग प्रभारी राम दानवानी, पीआरओ महेश, कार्यकारिणी सदस्य राजेश खत्री, लालचंद, सुनील लालवानी, प्रदीप पृथवानी, दिलीप इसरानी, नीरज मंगलानी, अशोक प्रितवानी, विजय टेकचंदानी, दीपक केवलानी, अनिल खूबचंदानी समेत महिला विंग कार्यकारिणी को मनोनीत किया गया।

    शिविर में ये विशेषज्ञ रहे मौजूद …

    कॉर्डियोलॉजी डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. एस. एन. बनर्जी, जनरल सर्जरी एवं जीआई सर्जरी डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. अजीत छत्रे, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कर्णावत समेत कंसल्टेंट मेडिसिन, गायनिकोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कॉर्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोेलॉजी, ईएनटी हेमाटोलॉजी, कैंसर, मैक्सोलॉफेशियल एंड डेंटल, पेडिएट्रिक वेरिकोस वेन्स रेडियोलॉजी, ऑफ्थलमोलॉजी, डर्मोटालॉजी, पैन मैनेजमेंट, पैथालॉजी, जनरल फिजिशियन कंसल्टेंट मेडिसिन समेत नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल, टेक्नीशियन, मार्केटिंग स्टॉफ मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस ऐक्ट्रेस की हुई गिरफ्तारी बच्ची के कपड़े उतरवाकर सैंडल से मारने का लगा आरोप
    Next Article छत्तीसगढ़ : आज से शुरू होगा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज देखिए पूरी कार्य सूची…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…

    July 27, 2026

    सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…

    July 27, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?