Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छोटे अडानी करने जा रहे बड़ा कमाल, बना रहे 60000 करोड रुपए के निवेश की योजना……
    News

    छोटे अडानी करने जा रहे बड़ा कमाल, बना रहे 60000 करोड रुपए के निवेश की योजना……

    By Tv 36 HindustanMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौतम अडानी के बड़ा अब छोटे अडानी कमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दरअसल, अडानी ग्रुप अगले 5 से 10 सालों के बीच 7 हवाई अड्डों के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहा है. ग्रुप की योजना इन हवाई अड्डों की क्षमता में विस्तार कर कंपनी की कमाई में इजाफा करना है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने हाल ही में बताया कि अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स अगले पांच सालों में एयरसाइड पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा जबकि उसके अगले पांच से 10 सालों में सिटीसाइड के लिए 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.

    इसके तहत 7 एयरपोर्ट्स पर काम किया जाएगा. इसमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम शामिल है.क्या है Airside और Cityside?बता दें कि एयरपोर्ट के दो साइड होते हैं- एयरसाइड औऱ सिटीसाइड. एयरसाइड में एयरक्रॉफ्ट्स का आना-जाना यानी अराइवल और डिपॉर्चर होता है, जिसमें रनवे, कंट्रोल टॉवर्स, एयरक्रॉफ्ट मेंटिनेंस और रिफ्यूलिंग जैसी सभी सुविधाएं शामिल होती हैं.

    वहीं सिटीसाइड एयरपोर्ट कमर्शियल बेनिफिट के लिए बनाए जाते हैं. इसके तहत पैसेंजर्स के फायदे के लिए हवाई अड्डे के चारों ओर कमर्शियल फैसिलिटीज बनाई गई हैं.दूसरे शब्दों में कहें तो एयरसाइड हवाई अड्डे का वह सुरक्षित क्षेत्र है जहां केवल बोर्डिंग पास वाले यात्री पहुंच पाते हैं, जबकि सिटीसाइड या लैंडसाइड हवाई अड्डे का सार्वजनिक क्षेत्र है जो किसी के लिए भी पहुंच योग्य है.मुंबई हवाई अड्डे पर अलग है खर्चमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के बंसल ने यह बात साफ की कि 60,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च में नवी मुंबई हवाई अड्डे के पहले फेज के डेवलपमेंट के लिए आवंटित 18,000 करोड़ रुपये शामिल नहीं हैं, जिसका ऑपरेशन मार्च 2025 तक शुरू होने वाला है.

    लखनऊ एयरपोर्ट टर्मिनल 2 जे लिए कंपनी का क्या है प्लान?बंसल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, यह एक बड़ी रकम है, लेकिन अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) इंटर्नल अक्रुअल्स ( internal accruals) के जरिये इनपर निवेश करेगी. हम AEL के तहत काम करने वाला एक स्टार्टअप हैं, इसलिए AEL हमारे लिए इसे फंड करेगा. इंटर्नल अक्रुअल्स कंपनी द्वारा कमाया गया वह मुनाफा है जिससे कंपनी अपने विजनेस का विस्तार करने के लिए फिर से निवेश करती है.

    यानी यह कंपनी की पहले से कमाई गई रकम है जो उसके पास रखी हुई है.एडवांस होंगी एयरपोर्ट पर सुविधाएं, मंजूरी की दरकारबंसल ने कहा कि अपने मौजूदा हवाई अड्डों के सिटीसाइड के संबंध में, अदाणी ग्रुप होटल, कन्वेंशन सेंटर, रिटेल ऑउटलेट और खाने-पीने की दुकानों समेत एंटिग्रेटेड सिटीसाइड बनाना चाहता है. बंसल ने शहर के विकास के लिए 5 से 10 साल की समयसीमा के कारणों को समझाया.उन्होंने कहा, सिटीसाइड के डेवलपमेंट के लिए पर्यावरण मंजूरी, जमीन की मंजूरी जैसी कई चीजों की जरूरत होती है. हमारे कुछ हवाई अड्डों पर, हमारी जमीन पर विभिन्न उद्देश्यों के लिए अतिक्रमण किया गया है, इसलिए हमें इसे साफ करने की जरूरत है.

    हमें मास्टर प्लान को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी लेनी होगी. एक बार यह सब पूरा हो जाए तो हम तेजी लाएंगे. जहां भी मंजूरी उपलब्ध है, हम छोटे पैमाने पर शुरुआत कर रहे हैं अगर ये मंजूरी तेजी से मिलती है, तो हम इसे अगले पांच सालों में करेंगे.शहर से पास आ रहे अडानी के हवाई अड्डेबंसल ने बताया कि अडानी द्वारा संचालित सभी हवाईअड्डे ज्यादातर समय शहर से दूर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

    Post Views: 0

    Chhota Adani is going to do big wonders Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचीन की वजह से एलन मस्क को हो गया भारी नुकसान…..
    Next Article इस निवेश पर आपको मिलेगी एफडी जैसी सुरक्षा और ब्याज मिलेगा उससे ज्यादा, निवेशक उठा रहे लाभ…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?