Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण बहुउद्देशीय परिसर का किया शिलान्यास ….
    शीर्ष आलेख

    मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण बहुउद्देशीय परिसर का किया शिलान्यास ….

    By Tv 36 HindustanSeptember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर,/मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज प्रांगण, बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास किया। साथ ही 1 करोड़ 85 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम कॉलेज बिलासपुर के भवन उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा बेलतरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया।इस मौके पर विप्र समाज के 60 वरिष्ठजनों और युवा प्रतिभाओं को समाज की ओर से शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

    ब्राह्मण समाज द्वारा प्रकाशित सामाजिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका सरयू द्विज का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सभी समाज को सामाजिक कार्यों एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए भवन की आवश्यकता होती है, कई समाज संपन्न होेने के बावजूद भी स्वयं का सामाजिक भवन नहीं बना पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों को जिला एवं राज्य स्तर पर जमीन आबंटित किया है।

    पिछले पांच सालों में हमने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और लोक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम किया। इससे यहां के तीज-त्यौहार, खान-पान, पुरातन खेलकूद को नई पहचान मिली है। आज प्रदेश के गांव की महत्ता बढ़ रही है। गांव पहले सिर्फ खेती-किसानी के लिए जाने जाते थे,अब हमारे गांव सांस्कृतिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश के न्यायधानी में ब्राम्हण समाज के लिए जमीन देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समाज ने राज्य के कई प्रमुख आंदोलन की अगुवाई की है। ब्राह्मण समाज ने अन्य समाज के लोगों को ज्ञान एवं राह दिखाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेती-किसानी की ओर विशेष प्राथमिकता देने के प्रयासों से ही आज गांव में पलायन बंद हो गया है। अब शहर से लोग गांव की ओर आना शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं लोक पंरपरा पीछे छूट रही थी,जिसे मुख्यमंत्री ने नई पहचान देते हुए उन्हें सहेजने का कार्य किया है।

    छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास,संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह,विधायक शैलेष पाण्डेय,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी,कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,महापौर रामशरण यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान,पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर,रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, अरपा बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपोस्ट ऑफिस का बड़ा ऑफर पोस्ट ऑफिस में 5000 रुपए जमा करने पर 5 साल मे मिलेगा कितना जानिए आगे की खबर……
    Next Article इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने ढाई हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

    August 18, 2026

    बदले गए कई थानेदार, धर्मनारायण तिवारी को दीपका, तो लोकनाथ यादव को लेमरू थाने की मिली कमान

    August 18, 2026

    इस प्रदेश से झारखंड-बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इतनी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें…

    August 18, 2026

    इस प्रदेश में टूटा आस्था का रिकॉर्ड; नागचंद्रेश्वर के दरबार में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा भक्त…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
    • बदले गए कई थानेदार, धर्मनारायण तिवारी को दीपका, तो लोकनाथ यादव को लेमरू थाने की मिली कमान
    • इस प्रदेश से झारखंड-बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इतनी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें…
    • इस प्रदेश में टूटा आस्था का रिकॉर्ड; नागचंद्रेश्वर के दरबार में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा भक्त…
    • निरहुआ नहीं, पवन सिंह संग घर बसाना चाहती हैं ये एक्टर शादी के ऑफर ने मचाई हलचल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?