छत्तीसगढ़:- आवागमन करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में पांचवीं रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम और ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है. इस तकनीकी अपग्रेड के कारण रेलवे ने 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. लगभग 20 दिनों की इस अवधि में रेल ट्रैफिक पर काफी असर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल
ट्रेनें रद्द होने से मुख्य रूप से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा. छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों में जाने वाले यात्रियों को यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. चूंकि यह समय त्योहारों का है, इसलिए आखिरी समय में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को सीट बुकिंग और दूसरे रास्ते खोजने में काफी परेशानी होगी. रेलवे का कहना है कि यह निर्माण कार्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और सुरक्षा में सुधार के लिए जरूरी है. काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा.
रद्द होने वाली 18 ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं. इन एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी होगी.
देखें रद्द होने वाली ट्रेनों के नाम
रद्द रहने वाली ट्रेनें
18109/18110 — इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25-30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18113 — टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25-30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18114 — बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26-30 सितंबर, 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर
12767 — नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 12 अक्टूबर
12768 — सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर
01001 — LTT-सांतरागाछी स्पेशल: 29 सितंबर
01002 — सांतरागाछी-LTT स्पेशल: 1 अक्टूबर
18641 — हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर
18642 — दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर
22843 — बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
22844 — बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
12812 — हटिया-LTT एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
12811 — LTT-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
12262 — हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
12261 — CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
13288/13287 — आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर
