Raipur, CG Breaking छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को एक दिवसीय दुर्ग जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह स्व सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ ही कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके द्वारा पाटन में राजीव भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा। व पाटन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे।