नई दिल्ली:– प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया के माध्यम से काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। उनके पास आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रेमानंद जी महाराज की बातों और प्रवचन को लोग ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल करते हैं। महाराज जी कई बार प्रेम, विवाह और रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं। उनके अनुसार पति-पत्नी को अपने जीवन में कुछ बातों की गांठ बांध लेनी चाहिए, तभी रिश्ता लंबा टिकता है। वरना आजकल हर रिश्ता कमजोर होकर दम तोड़ देता है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या कोई सेलिब्रिटी। प्रेमानंद जी महाराज ने 3 जरूरी बातें बताई हैं, जो हर कपल को गांठ बांध लेनी चाहिए।
1- विश्वास है हर रिश्ते की कुंजी। प्रेमानंद जी महाराज का कहना है शादी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। जब तक साथी एक दूसरे पर विश्वास करते हैं, तब तक रिश्ता अच्छा और मजबूत बना होता है। किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसा और सच होता है। ऐसे में जरूरी है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले ही आप पार्टनर को अपने बारे में पूरा सच बता दें। इससे आप दोनों के रिश्ते में कभी दरार नहीं आएगी और रिश्ते में किसी तरह के शक की गुंजाइश न रखें।
2- प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि आजकल के कपल्स की समस्या है कि वह एक दूसरे की बात नहीं सुनते हैं। वह खुद को सही समझते हैं, जबकि शादी का रिश्ता दोनों की राय-सहमति से चलता है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में लोगों को लगता है कि उन्हें ही सबकुछ पता है। अगर आप किसी बड़े फैसले की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने साथी को भी उसमें शामिल करें। एकतरफा फैसला या बातचीत होने से दो लोगों के बीच दूर आ जाती है।
3- भारत में शादी दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है, ऐसा कहा जाता है। बेटी जब बहू बन जाती है, तो वह अपने पति, बच्चे, सास-ससुर का पूरा ध्यान देती है। लेकिन उस स्त्री का ध्यान रखने की जिम्मेदारी पति की होती है। अगर आप अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं, तो वो भी पलटकर प्यार देगी। ऐसे में शादी का रिश्ता कभी टूटने की कगार पर नहीं आयेगा और जन्मों तक बना रहेगा।
