वाराणसी। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूली छात्रों से बातचीत की. इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी से कई सवाल पूछे. पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि बच्चे काफी होशियार थे. उनके टीचर्स तारीफ के काबिल है.
