
नई दिल्ली
शेर को जंगल का राजा माना जाता है। ये एक प्राणी एक खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर जब भी अपने शिकार पर वार करता है तो शायद ही उसका शिकार बच पाने का मौका पाता है। यही वजह है कि लोग इससे डरते हैं। जंगली जानवर भी शेर से पंगा नहीं लेना चाहते। ऐसे में जो लोग शेरों के साथ कोई ट्रिक करने या उन्हें प्रशिक्षित करने की हिम्मत करते हैं, वे वास्तव में बहुत हिम्मत वाले होते हैं। लेकिन इन जानवरों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कब वह अपना आपा खो बैठे और सामने वाले व्यक्ति पर हमला कर दे, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो में शेर सर्कस में परफॉर्म कर रहे थे। इनमें उनके ट्रेनर भी मौजूद थे। ऐसे समय में शेरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति अक्सर जनता के सामने शेरों से करतब दिखाने के लिए मारते या प्रताड़ित करते है। शायद यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब एक शेर ने गुस्से में आकर ट्रेनर का हाथ लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंह के हमला करते ही वहां का माहौल अराजक हो गया। हंगामा देख दो और लोग पिंजरे के अंदर माहौल को नियंत्रित करने और शेरों को वश में करने के लिए आए, लेकिन बचाने वालों को आता देख रिंग मास्टर के हाथों में जकड़े शेर ने अपने जबड़ों से लहूलुहान स्थिति में छोड़कर वहां से निकल गया
Does it make me a bad person to wish the loin would have ate him? pic.twitter.com/nfG4vK7v39
— Vicious Videos (@ViciousVideos) March 3, 2023