दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से पेस्ट के रूप में 93 लाख रुपये मूल्य का 1597 ग्राम सोना बरामद किया। यात्री की पहचान बाद में भारतीय नागरिक कारिबिल हक के रूप में हुई, जो एयर इंडिया की उड़ान से दुबई से आया था।
#WATCH | Delhi | Central Industrial Security Force on Wednesday recovered 1597 gms of gold in paste form worth Rs 93 lakh from a passenger at Indira Gandhi International Airport. The passenger was later identified as Karibil Haque, an Indian national, who arrived from Dubai by… pic.twitter.com/LwYDDLV83k
— ANI (@ANI) June 22, 2023
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1 किलो से ज्यादा सोने की तस्करी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक विदेशी नागरिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सोने की कीमत बाजार में 58 लाख रुपए है। अधिकारी ने यहां कहा कि दुबई से यहां आए थाइलैंड के नागरिक के खिलाफ 12 जून को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसी दिन बैंकॉक (थाइलैंड) वापस जाने की योजना बनाई थी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि उसने विमानन कंपनी विस्तार के कर्मचारी को लेप के रूप में सोना सौंपकर उसकी तस्करी की थी। बयान में कहा गया है कि सोने के लेप से 57.65 लाख रुपये मूल्य का कुल 1.12 किलोग्राम सोना निकला है।