दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बाइडन ने कहा कि भारत के सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए क्वाड को मजबूत किया है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका संपूर्ण भारत की तरफ से आभार जताता हूं। इसके बाद पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। स्नेहपूर्ण निमंत्रण और गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और डॉक्टर जिल बाइडन का भारत की संपूर्ण आबादी की तरफ से हृदय से आभार जताता हूं
#WATCH वाशिंगटन डी. सी. (USA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय वार्ता की। pic.twitter.com/QaqnxHcWI6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2023