Raipur : आज पूरा छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन को पर्व की तरह मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष पर छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा केक काटा गया। इस केक की लंबाई 120 फीट की थी। 2 फीट चौड़ा और 120 फीट लंबा था, इसका वजन लगभग 1000 किलो के आसपास था। सीएम भूपेश के केक काटने के बाद सीएम हाउस में आए सभी मेहमानों को बांटा गया।
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में आयोजन किया गया। आयोजन में सहयोग बिलासपुर की टीम नवीन नागदौने, आदित्य कश्यप, मनीष राजपूत, द्वारा किया गया। नवीन नागदौने की टीम के द्वारा पहले भी छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा केक रायपुर महापौर एजाज ढेबर जी के जन्मदिन पर बनाया गया था। जिसकी लंबाई 111 फीट की थी और इस बार उसका रिकॉर्ड तोड़ कर 120 फीट का केक बनाया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर एजाज ढेबर द्वारा बनवाया गया था।