Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM ने की बड़ी घोषणा: राज्य में बनेगे 50 जिले, 3 नए संभाग, पढ़ें पूरी खबर
    राजनीति

    CM ने की बड़ी घोषणा: राज्य में बनेगे 50 जिले, 3 नए संभाग, पढ़ें पूरी खबर

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CM ने की बड़ी घोषणा 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए जाएंगे। इसी के साथ अब राज्य में 50 जिले और 10 संभाग हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं।

    जयपुर जिले को तोड़कर जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, दूदू और कोटपूतली जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर को भी जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम और फलोदी में बांटा गया है।

    श्रीगंगानगर से अनूपगढ़, बाड़मेर से बालोतरा, अजमेर से ब्यावर और केकड़ी​​​​​, भरतपुर से डीग, नागौर से डीडवाना-कुचामनसिटी, सवाईमाधोपुर से गंगापुर सिटी, अलवर से खैरथल, सीकर से नीम का थाना, उदयपुर से सलूंबर, जालोर से सांचोर और भीलवाड़ा से काटकर शाहपुरा को नया जिला बनाया गया है।

    घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। इन मुख्यालयों के तहत कौन-कौन से जिले काम करेंगे, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें भी अंचल का खास ध्यान रखा गया है। शेखावाटी से सीकर, मारवाड़ से पाली और मेवाड़ के आदिवासी बेल्ट से बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है।

    नए जिलों के गठन को लेकर सरकार को सुझाव देने के लिए रिटायर्ड IAS रामलुभाया की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी का कार्यकाल हाल ही में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। रामलुभाया कमेटी के पास 60 जगहों के नेता अलग-अलग ज्ञापन देकर नए जिलों की डिमांड रख चुके थे।

    कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन मिलेंगे सारे पेंशन लाभ
    गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही सभी पेंशन लाभ दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के लिए 10 फीसदी पेंशन बढ़ाने की घोषणा की। सीएम गहलोत ने विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए कई घोषणाएं कीं।

    मदरसा पैराटीचर्स के 6 हजार पदों पर भर्ती होगी
    उन्होंने कहा कि राज्य में मदरसा पैराटीचर्स के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। गहलोत ने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी दो यूनिफॉर्म दी जाएगी, इस पर 75 करोड़ खर्च होंगे। सीएम ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

    महाकाल की तर्ज पर गोविंद देवजी मंदिर का कॉरिडोर बनेगा
    सीएम ने उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर का विकास करवाने की घोषणा की। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह पुष्कर का भी विकास किया जाएगा। चुनावी साल में इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है।

    त्रिुपरा सुंदरी, सांवलियाजी, खोले के हनुमानजी, तनोट मातेश्वरी, श्रीनाथजी, कैला देवी, वीर तेजा जी, एकलिंगजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

    विधायक फंड का दायरा बढ़ाया, अब तारबंदी के काम करवाए जा सकेंगे
    विधायकों को विकास के लिए सालाना मिलने वाले फंड विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया गया है। इसके नियमों में बदलाव कर इसमें करवाए जाने वाले कामों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की गई है। अब तारबंदी भी इससे की जा सकेगी।

    प्रशासन शहरों के संग ओर गांवों के संग अभियान का समय बढ़ा
    प्रशासन गांव के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान का अगला फेज भी घोषित किया गया। इनकी समय सीमा 31 मार्च से आगे बढ़ाई गई है। गांवों और शहरों में कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का फायदा दिया जाएगा।

    सीएम की बड़ी घोषणाएं

    पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन होगा।
    आरयू, कॉमर्स कॉलेज के अपग्रेडेशन के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
    अगले साल 75 करोड़ की लागत से ब्रिज कोर्स चलाए जाएंगे।
    500 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी और 500 अपर प्राइमरी स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।
    ट्रांसजेंडर्स को स्टाम्प ड्यूटी से छूट देने की घोषणा। ट्रांसजेंडर्स को प्रॉपर्टी खरीदने में किसी तरह की स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी।
    जनता से जुड़े विभागों के सरकारी कर्मचारियों को लैपटॉप देने की घोषणा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने अपने फैंस को दी खुशखबरी
    Next Article कैसे बीतेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल: 18 मार्च 2023
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…

    October 5, 2026

    अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…

    October 5, 2026

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…

    October 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…
    • अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…
    • सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …
    • काम है, रुको…’ कहकर महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, मैनेजर पर लगा ये आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?