छत्तीसगढ़ :– चल रहे सुशासन तिहार के तहत आज जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माँ कौसल्या माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद गांव का दौरा करते हुए जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जैसे ही कोसला में उतरा, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी तत्काल सक्रिय नजर आए, वहीं ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परख रहे हैं, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस औचक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ गई है।
