Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम साय ने IPS तारकेश्वर पटेल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, कानून व्यवस्था में है शानदार रिकॉर्ड…
    छत्तीसगढ

    सीएम साय ने IPS तारकेश्वर पटेल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, कानून व्यवस्था में है शानदार रिकॉर्ड…

    By Tv36 HindustanAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटेल सहित सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

    15 अगस्त को देशभर में 80वां स्‍वतंत्रत दिवस मनाया गया. वहीं छत्तीसगढ़ में भी स्‍वतंत्रता दिवस के राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम हुआ. सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इसके बाद में परेड की सलामी ली. इस मौके पर सीएम साय ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया.
    आइपीएस तारकेश्वर पटेल को भी राष्ट्रपति पदक से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की. इसके पहले तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रायपुर रह चुके हैं।
    श्री पटेल की छबि मेहनती, ईमानदार और परिणामदायी अफसर के रूप में जानी जाती है। उनका सौम्य सरल व्यवहार सभी को आकर्षित करता है। वे कई पदों पर रहे और कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखने, अपराधियों पर लगाम कसने तथा जनहित में आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हैं। इसीलिए जब रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू करने का फैसला किया गया तो शासन की पसंद तारकेश्वर पटेल ही रहे।

    CM साय ने दिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक का सम्मान

    वहीं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक और अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान रामवतार सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक, धमतरी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. वहीं, भारतीय पुलिस पदक से 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इनमें श्वेता सिन्हा, निवेदिता पॉल और तारकेश्वर पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

    रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को कल भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली इतने करोड़ की सौगात…
    Next Article इस मंदिर में श्रीमद भागवत का आयोजन शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

    August 17, 2026

    इस मंदिर में श्रीमद भागवत का आयोजन शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई…

    August 17, 2026

    प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली इतने करोड़ की सौगात…

    August 17, 2026

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
    • इस मंदिर में श्रीमद भागवत का आयोजन शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई…
    • सीएम साय ने IPS तारकेश्वर पटेल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, कानून व्यवस्था में है शानदार रिकॉर्ड…
    • प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली इतने करोड़ की सौगात…
    • अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?