Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » किसान को अंडा-चूजा बोलने वाली इस सोनकच्छ तहसीलदार पर CM यादव ने लिया बड़ा एक्शन….
    मध्य प्रदेश

    किसान को अंडा-चूजा बोलने वाली इस सोनकच्छ तहसीलदार पर CM यादव ने लिया बड़ा एक्शन….

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- देवास जिले की सोनकच्छ की महिला तहसीलदार की बदजुबानी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसान को अंडे से निकला हुआ चूजा कह रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले को सीएम मोहन यादव ने संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार पर बड़ी कार्रवाई की है.

    सोनकच्छ तहसीलदार पर कार्रवाई, हटाया

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें. इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को सोनकच्छ से हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.

    किसानों को कहा- अंडा से निकला चूजा

    शाजापुर जिले में ड्राइवर से औकात पूछने वाले मामले के बाद अफसरशाही का एक और वीडियो देवास जिले से निकलकर सामने आया है. इसमें सोनकच्छ तहसील की तहसीलदार किसान से बदजुबानी करती हुई दिखाई दे रही हैं. किसानों को अंडे से निकला चूजा कह रही हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत आने वाले कुम्हारिया राव गांव का बताया जा रहा है. गांव में बिजली विभाग के टावर लगाए जाने को लेकर महिला तहसीलदार अंजली गुप्ता गांव में पहुंची थीं. जहां कुछ किसानों ने तहसीलदार से उंगली दिखाकर बात कर दी, इसके बाद वह भड़क गईं.

    भड़कीं तहसीलदार ने किसानों को सुना दिया

    गुस्साई तहसीलदार किसानों को गुस्से में डांटती हुई कह रही हैं कि अंडे से निकले नहीं और बात कर रहे हैं मरने मारने की. साथ ही सरकार को चुनने और न चुनने को लेकर भी उन्होंने ग्रामीणों पर सवाल उठाए. अंत में वे सामने वाले युवा द्वारा कहे गए शब्द दोहराते हुए कह रही हैं कि दो शब्द क्या पढ़ लिए अंग्रेजी में, यू आर रिस्पॉन्सिबल आए बड़े.

    हुआ क्या था, जान लीजिए?

    किसानों ने बताया कि 7 जनवरी को पहली बार जब एमपीपीटीएल कंपनी के कर्मचारी किसान के खेत में गए तो किसान दिनेश जाट व उनके परिजनों ने मना कर दिया कि खड़ी फसल खराब होने का हवाला देकर कहा कि बिजली का पोल नहीं लगाने देंगे. कंपनी के कर्मचारी तहसीलदार अंजली गुप्ता के पास गए, खड़ी फसल का हवाला देते हुए तहसीलदार ने कंपनी के कर्मचारियों को मना कर दिया कि यह संभव नहीं है. इस बीच बिजली के अधिकारी कलेक्टर से इजाजत लेने पहुंच गए. कलेक्टर ने तहसीलदार को कहा और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने की बात भी कही.

    किसान मान गए, लेकिन ऐसे बिगड़ गई बात

    इसी बीच कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार पहुंचीं, समझाया और किसान मान गए. साथ ही जाट परिवार के लोगों ने कलेक्टर से चर्चा करने की बात कही, लेकिन अगले दिन कंपनी के लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए, जिससे किसान जाट परिवार नाराज हो गया, और उन्होंने एमपीपीटीएल कंपनी के अधिकारियों को वापस भेज दिया. जब बीते गुरुवार को मैडम फिर पहुंची और किसान के बेटे के “यू आर रिस्पॉन्सिबल” सुनने के बाद भड़क गईं.

    क्या कहा तहसीलदार ने

    सोनकच्छ तहसीलदार अंजली गुप्ता का कहना है कि मप्र पॉवर ट्रांसमिशन क.लि. सोनकच्छ क्षेत्र में 132 के.व्ही. लाइन बिजली के टॉवर खड़े कर रही है, जो किसानों के खेत में लग रहे. चूंकि फसल खड़ी है ऐसे में उचित मुआवजा मिलना है. हम MPPTL के अधिकारियों के साथ बुधवार 10 जनवरी को किसानों से बातचीत करने गए थे, क्योंकि वह कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे. उन्हें समझाया गया. समझाने के बाद गुरुवार 11 जनवरी को भी एक किसान ने व्यवधान उत्पन्न किया. वहां मौके पर असभ्य और गैर मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल उनके द्वारा किया गया, जिसके रिएक्शन में मेरे द्वारा कहा गया. बाद में उन्होंने क्षमा भी मांगी. पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है. वायरल वीडियो गुरुवार का है.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएक से बढ़कर एक भव्य और पुराने मंदिर है इस देश में, जहां की 87 प्रतिशत आबादी है इस्लाम धर्म की….
    Next Article जानिए ऐसे बैंकों के नाम जो सेविंग्स अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…

    November 20, 2026

    मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…

    November 20, 2026

    सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…

    November 20, 2026

    चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

    November 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…
    • मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…
    • सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…
    • चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…
    • मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?