Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षणमंच,सुरक्षा व्यवस्था के दिए आवश्यक निर्देश
    कोरबा

    सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षणमंच,सुरक्षा व्यवस्था के दिए आवश्यक निर्देश

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था,गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग,अनुपम तिवारी,पीडब्ल्यूडी ईई जी आर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


    कलेक्टर ने सीएसईबी पूर्व ग्राउंड में समारोह स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक व्यवस्था को परेड स्थल से दूर रखने तथा बारिश के मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा।


    स्वतंत्रता दिवस में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

    Post Views: 880

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडायबिटीज के मरीज रोज सुबह उठते ही करें ये काम, बिना दवाओं के ही कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल…
    Next Article इन संकेतों से समझ जाएं दिमाग में ब्लड सप्लाई होने वाला है बंद, गंभीर होने से पहले भागें डॉक्टर के पास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यह जनगणना देश की रीढ़ और विकास की मजबूत नींव, CM मोहन यादव ने MP में किया जनगणना 2027 प्रक्रिया की शुभारंभ…

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित; सीएम साय ने किया ऐलान जानें क्या…

    April 16, 2026

    राष्ट्रपति पुतिन फिर आएंगे भारत; ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल जाने…

    April 16, 2026

    LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट; भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ इतना कम, आयात भी घटकर हुआ आधा.. जाने क्या है वजह…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यह जनगणना देश की रीढ़ और विकास की मजबूत नींव, CM मोहन यादव ने MP में किया जनगणना 2027 प्रक्रिया की शुभारंभ…
    • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित; सीएम साय ने किया ऐलान जानें क्या…
    • राष्ट्रपति पुतिन फिर आएंगे भारत; ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल जाने…
    • LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट; भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ इतना कम, आयात भी घटकर हुआ आधा.. जाने क्या है वजह…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?