Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डायबिटीज के मरीज रोज सुबह उठते ही करें ये काम, बिना दवाओं के ही कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल…
    स्वास्थ्य

    डायबिटीज के मरीज रोज सुबह उठते ही करें ये काम, बिना दवाओं के ही कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल…

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- वर्तमान समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। भारत में पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। आजकल बूढ़े ही नहीं, युवा और बच्चे भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। हालांकि, दवाओं, सही खानपान और जीवनशैली में कुछ साधारण बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए एक हेल्दी मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने की सलाह दी जाती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज सुबह करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

    सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेगा, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। सुबह के समय गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है।

    मॉर्निंग वाक करें

    डायबिटीज के मरीजों को रोज सुबह कुछ देर मॉर्निंग वॉक करने की सलाह दी जाती है। सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इंसुलिन की प्रभावशीलता बढ़ती है। इसलिए रोजाना सुबह कम से कम 15-20 मिनट वॉक जरूर करें।

    हेल्दी नाश्ता करें

    ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। हम सुबह नाश्ते में जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका असर हमारे ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत एक संतुलित और पौष्टिक नाश्ते के साथ करनी चाहिए। आप अपने नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार जैसे ओट्स, अंडे, दही, और साबुत अनाज अदि को शामिल करें, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।

    एक्सरसाइज करें

    सुबह नियमित रूप से व्यायाम करने से ब्लड शुगर लेवल पूरे दिन नियंत्रित रहता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है, जिससे फैट बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिलती है।

    ब्लड शुगर की जांच करें

    डायबिटीज के मरीजों को रोज सुबह खाली पेट ब्लड शुगर लेवल की जांच करनी चाहिए। इससे आपको अपने ब्लड शुगर लेवल की स्थिति का पता चलता है, जिससे आप अचानक शुगर स्पाइक से बच सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    Post Views: 1,135

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिर में झुनझुनी महसूस होने के पीछे हो सकती है ये घातक बीमारी, गंभीर होने से पहले कराएं जांच…
    Next Article सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षणमंच,सुरक्षा व्यवस्था के दिए आवश्यक निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PF खाते में ₹1 लाख हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे नए नियमों में 75% तक निकासी की सुविधा, जानें पूरा हिसाब…

    October 15, 2026

    अब इतनी उम्र में पिता बनने की चाहत पर बोले सलमान खान, कहा- बच्चों की कमी महसूस होती है…

    October 15, 2026

    प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PF खाते में ₹1 लाख हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे नए नियमों में 75% तक निकासी की सुविधा, जानें पूरा हिसाब…
    • अब इतनी उम्र में पिता बनने की चाहत पर बोले सलमान खान, कहा- बच्चों की कमी महसूस होती है…
    • प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…
    • माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…
    • किसान को मिलने थे बीमा के 90 हजार, बदले में मांगी 75% रिश्वत; 20 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?