नई दिल्ली;- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 में सलमान खान पहले गेस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। शो के दौरान करण जौहर ने सलमान से उनकी जिंदगी, अकेलेपन और बच्चों को लेकर सवाल किया, जिस पर सलमान ने खुलकर जवाब दिया।
पिता बनने की इच्छा फिर आई सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है। इस पर सलमान ने साफ कहा कि वह किसी दिन अपना बच्चा जरूर चाहते हैं। सलमान ने यह भी कहा कि अगर अगले कुछ सालों में उनके बच्चे होते हैं, तो उनके पास उनके साथ समय बिताने और उन्हें बढ़ते देखने का मौका रहेगा।
शादी नहीं, लेकिन बच्चे की चाहत
सलमान खान की शादी को लेकर फैंस सालों से सवाल करते रहे हैं। कई बार उनसे शादी और परिवार को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन सलमान हमेशा अपने अंदाज में जवाब देते रहे। इस बार भी बच्चों को लेकर उनकी बातों ने फैंस का ध्यान खींचा है। सलमान पहले भी कई इंटरव्यू में पिता बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
भांजे-भांजियों से खास लगाव
सलमान खान अपने परिवार के बच्चों के काफी करीब माने जाते हैं। वह अक्सर अपने भांजे-भांजियों और परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताते नजर आते हैं। इसी वजह से जब करण जौहर ने उनसे बच्चों की कमी को लेकर सवाल पूछा, तो सलमान ने खुलकर माना कि यह बात उनकी जिंदगी से जुड़ा भावनात्मक हिस्सा है।
सीजन 9 में सलमान से होगी शुरुआत
कॉफी विद करण का नया सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस सीजन की शुरुआत सलमान खान के एपिसोड से होगी। करण जौहर ने इस सीजन को शो का आखिरी सीजन बताया है, जिसके चलते फैंस में इसे लेकर और ज्यादा उत्सुकता है।
फैंस को एपिसोड का इंतजार
सलमान खान की बेबाक बातचीत और करण जौहर के तीखे सवालों के कारण यह एपिसोड चर्चा में बना हुआ है। अब फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि सलमान खान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े और कौन-कौन से राज शो में शेयर करते हैं।
