Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा भू विस्थापितों को नौकरी नही दिये जाने पर कलेक्टर ने जतायी गहरी नाराजगी
    कोरबा

    सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा भू विस्थापितों को नौकरी नही दिये जाने पर कलेक्टर ने जतायी गहरी नाराजगी

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भू विस्थापितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नौकरी के लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण करने के निर्देश

    भू अधिग्रहण, मुआवजा वितरण के मामलों को तेजी से निपटाने कटघोरा के एसडीएम आफिस में एक अतिरिक्त नायब तहसीलदार होगा संलग्न कलेक्टर संजीव झा ने सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त बैठक में दिये निर्देश

    कोरबा 15 जुलाई कलेक्टर संजीव झा ने भू अधिग्रहण, मुआवजा वितरण तथा भू विस्थापितों को नौकरी के मामले पर चर्चा के लिए प्रशासन, पुलिस और सार्वजनिक उपक्रमांे की संयुक्त बैठक ली। सार्वजनिक उपक्रमों से भू अधिग्रहण, मुआवजा वितरण के लंबित मामले के निपटारे के लिए बैठक में मौजूद अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

    भू विस्थापितों के परिवारों को सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरी नही दिये जाने पर गहरी नाराजगी जताई 1978 से 2004 के बीच कोयला खदानों के लिए ग्रामीणों की जमीनों के अधिग्रहण पश्चात उनके परिवारों को आज पर्यन्त नौकरी नही मिलने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसईसीएल के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों के आवेदनों के परीक्षण पश्चात उपक्रमों को सूची भेजे जाने के उपरांत भी दस्तावेजों में कमी के कारणों का हवाला देते हुए नौकरी नही दिये जाने पर इसे सार्वजनिक उपक्रमों की जनहित के प्रति असंवेदनशीलता बताई। कलेक्टर ने साफ नियत और जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी पात्र भू विस्थापितों को जल्द नौकरी देने के कड़े निर्देश बैठक मंे मौजूद उपक्रमों के अधिकारियों को दिये। एसडीएम कटघोरा ने बैठक में बताया कि कुल 191 प्रकरण प्रशासन द्वारा वेरीफाई करके उपक्रमों को भेजा जा चुका है। इसके उपरांत भी सभी लोगों को उपक्रमों द्वारा रोजगार देने में रूचि नही दिखाई जा रही है। कलेक्टर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भू विस्थापितों को नौकरी नही दिये जाने की भविष्य में शिकायत नही आनी चाहिए तथा सभी पात्र लोगों को जल्द नौकरी मिलनी चाहिए। प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारीगण सहित एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुण्डा कोरबा के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीएसईबी, एनटीपीसी, बालको, लैंको, पीडब्लूडी विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
    संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने भू अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और भू विस्थापितों को नौकरी के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए एसडीएम कार्यालय कटघोरा में अतिरिक्त नायब तहसीलदार संलग्न करने के निर्देश दिये।बैठक में निर्माण विभाग और सार्वजनिक उपक्रमों से भू अधिग्रहण और मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरणों और उसके कारणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने तकनीकी कारणों को जल्द से जल्द दूर करते हुए प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनसे के सौदागर पर पुलिस एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्यवाही गांजा तस्कर से पिस्टल ,देशी कटटा,जिंदा कारतूस,मिस फायर कारतूस खाली खोखा किया बरामद
    Next Article पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में अन्तर्राज्यीय (छत्तीसगढ़-उड़ीसा) समन्वय बैठक संपन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…

    May 12, 2026

    गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…

    May 12, 2026

    MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…

    May 12, 2026

    लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…
    • गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…
    • MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…
    • लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…
    • दूसरी बार इस राज्य के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा; इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?