
रमाकांत सोनी tv36 Hindustan news रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक एस .एन . प्रसाद के मार्गदर्शन में थाना विश्वविद्यालय पुलिस एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो क्षेत्रीय इकाई इन्दौर की संयुक्त कार्यवाही NCB / MSZ इन्दौर के अप.क. 04/2022 धारा 8,20,25,27 ( ए ) आर / डब्लू 29 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना दौरान आरोपी संत कुमार यादव निवासी तुलसी नगर रीवा ( शहडोल जेल में निरूद्ध ) पारस नगर स्थिति किराये के मकान की NCB / MSZ इन्दौर और वि ० वि ० थाना की संयुक्त टीम द्वारा तलासी ली गयी तलासी दौरान 01 देशी पिस्टल , 01 देशी कटटा , 09 जिंदा कारतूस , 01 मिस फायर कारतूस तथा 01 खाली खोखा मौके पर समक्ष गवाहान जप्त किया गया । इस घटना में थाना वि ० वि ० में अप.क. 261 / 22 धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट आरोपी संत कुमार यादव के विरूद्ध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।
नाम पता आरोपी संत कुमार यादव पिता शेषमणि यादव निवासी जगदीश प्रसाद शुक्ला का किराये का मकान प्रथम तल पारस नगर थाना वि ० वि ० रीवा
जप्त मसरूका 01 नग देश पिस्टल , 05 नग जिंदा कारतूस , 01 नग देश कटटा , 04 नग जिंदा कारतूस 01 नग 315 बोर का खाली कारतूस , 01 नग जिंदा मिस कारतूस KF769
सराहनीय भूमिका- NCB / MSZ इन्दौर की टीम विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के नेतृत्व में प्र.आर. रामराज चौबे , महिला आरक्षक दिव्या सिंह हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।