Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने, समय-सीमा में पूर्ण करने लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए सत्य निर्देश…
    कोरबा

    जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने, समय-सीमा में पूर्ण करने लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए सत्य निर्देश…

    By Tv36 HindustanJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:–कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योजना अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्याे, हर घर जल प्रमाणिकरण कार्य, सोलर पंप स्थापना, समूह व एकल जल प्रदाय योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
    कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्याे में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों को शोकॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एवं कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों की अनुबंध निरस्त कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
    बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रदाय घरेलू नल कनेक्शन, जलस्रोत व टंकियों के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने एवं सोलर पंप स्थापना सहित अन्य कार्याे की प्रगति की जानकारी ली। चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं, वहां जलापूर्ति को क्रियाशील किया जाए। उन्होंने टंकियों की फंक्शनल स्थिति सुनिश्चित करने तथा उनसे वास्तविक जलापूर्ति शुरू करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ठेकेदारों से कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। ग्राम पंचायतों में सोलर पंप के माध्यम से घरों तक पहुंचाए जा रहे पेयजल कनेक्शनों की भी समीक्षा की गई तथा खराब हुए सोलर पम्प की पंचायतो से सूची लेकर शीघ्रता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
    जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए टंकी निर्माण एवं एफएसटीसी कार्य पूर्ण हो चुके क्षेत्रों में जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू की जाए।इस हेतु विशेष कार्ययोजना रॉयर कर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्याे का गम्भीरता से हर घर जल प्रमाणीकरण कराने निर्देशित किया। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं रखरखाव को सुदृढ़ बनाने के लिए नल-जल मित्रों का नया बैच तैयार कर उन्हें आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति से वंचित सभी स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, आश्रम छात्रावास में टेपनल के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग को शीघ्रता से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, कार्यपालन अभियंता रामन उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया…
    Next Article जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर…

    June 5, 2026

    सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया…

    June 5, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका टीम का किया सम्मान

    June 5, 2026

    हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर…
    • जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाने, समय-सीमा में पूर्ण करने लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए सत्य निर्देश…
    • सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका टीम का किया सम्मान
    • हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?