Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण
    Uncategorized

    कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण

    By Tv 36 HindustanApril 12, 2023Updated:April 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ गाँव में बिजली रहती है या नहीं ? स्कूल और आंगनबाड़ी कब खुलते हैं? शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं ? पीने के पानी की क्या व्यवस्था है? प्रधानमंत्री आवास बना है न, कोई पैसा तो नही माँगता ? कुछ ऐसे ही सवालों के साथ जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू और तेन्दुभांठा में न सिर्फ धरातल में जाकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा बल्कि विकास कार्यों की वस्तुस्थिति को भी परखा।सरपंच सहित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने कहा।

       कलेक्टर ने ग्राम तेन्दुभांठा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का   निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य कर रहे प्रगणकों से सर्वे की जानकारी ली और ग्रामीणों से शासन की योजनाओं गांव के  विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास की स्थिति, पेयजल उपलब्धता के लिए बोर हेतु प्रस्ताव देने के निर्देश भी दिए। ग्राम लेमरू के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सरपंच श्री आनन्द राम मँझवार और ग्रामीणों से गाँव की समस्याओं की जानकारी ले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, निर्माण की स्थिति,वन अधिकार पत्र,तेंदूपत्ता बोनस,संग्राहकों के बीमा, स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र, हायर सेकेंडरी स्कूलों और अध्यापन स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी में उपस्थिति,विद्युत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। ग्राम सभा में प्रस्ताव कर वन अधिकार पत्र पर कार्यवाही करने,बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवज़ा राशि नहीं मिलने की शिकायत सामने आने पर तहसीलदार और पटवारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  शीघ्र ही मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन्यजीव और प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि का मुआवजा प्रकरण भी तैयार करने के निर्देश दिए। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बैंक और डाक घर नहीं होने से पेंशन प्राप्त करने में आ रही समस्या, जरूरी सूचनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाने और नल से पानी आपूर्ति की भी जानकारी दी तो कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वनांचल लेमरू और देवपहरी में 15 दिन के भीतर गौठान(आवर्ती चराई) प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक श्यामलाल कँवर,डीएफओ अरविंद पीएम,जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कँवर,एसडीएम सीमा पात्रे, जनपद सीईओ विकास चौधरी भी उपस्थित थे। 

    रेत घाट के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश

    ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्यों के लिए रेत के लिए आने वाली समस्याओं को बताया गया। उन्होंने चोरनई नदी में रेत की उपलब्धता बताई तो कलेक्टर ने रेत खदान प्रारंभ करने के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव प्रस्तुत करने, पर्यावरण क्लियरेंस के संबंध में जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए।

    सरपंच जी आपको पता है 20 क्विंटल धान बेच सकते हैं

    कलेक्टर ने लेमरू पंचायत भवन में विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने सरपंच से पूछा कि सरपंच जी क्या आपको पता है कि अब आप भी 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ बेच सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा की जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी किसान अब 20 क्विंटल धान बेच सकते हैं। उन्होंने भूमिहीन कृषकों की जानकारी लेते हुए बैगा, गुनिया को भी इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के विषय में बताते हुए इसके फायदे को भी बताया।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशौच के लिए निकली विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामला दर्ज…
    Next Article बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी छोड़ने का किया ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में कल से होगा धान खरीदी का आगाज, इस बार 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद…

    November 14, 2026

    भारत की ऐतिहासिक जीत पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, U19 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम…

    November 14, 2026

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026

    कृषक उन्नति योजना से बीते तीन खरीफ वर्षों में 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में कल से होगा धान खरीदी का आगाज, इस बार 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद…
    • भारत की ऐतिहासिक जीत पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, U19 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम…
    • बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव
    • कृषक उन्नति योजना से बीते तीन खरीफ वर्षों में 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…
    • मुख्यमंत्री देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?