जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली-कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के विभिन्न ग्रामों में चौपाल लगा रहे है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पथरिया में प्रत्येक बुधवार को और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय लोरमी में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन के माध्यम से आमजनों से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पथरिया में आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पथरिया श्रीमती प्रिया गोयल मौजूद थी।