
सरगुजा :- नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरीशंकर गुप्ता एवम इम्मानुएल तिर्की के द्वारा वर्षा जल संग्रहण के थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सीतापुर विकासखंड में किया गया जिसमें सीतापुर के विभिन्न ग्राम के प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में पूजा पटेल प्रथम,पूजा एक्का द्वितीयएवम पंकज व अभिषेक को तृतीय स्थान मिला।इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथियों ने इसका मूल्यांकन उनके पोस्टर में छिपे संदेश व कला आधार पर किया।
रिपोर्ट – रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,