Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायपुर में चल रहे महाधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन, अब SC-ST, OBC और महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण
    समाचार

    रायपुर में चल रहे महाधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन, अब SC-ST, OBC और महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में चल रहे महाधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन किया है. रायपुर महाधिवेशन पार्टी के संविधान में कुल छह बड़े संशोधन किए गए हैं. इसमें से सबसे बड़ा संशोधन कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को लेकर किया गया है. अब सीडब्ल्यूसी के सदस्यों में 50 प्रतिशत सदस्यों को आरक्षण के जरिए भरा जाएगा. कांग्रेस के संविधान ये बदलाव महाधिवेशन के मुख्य मंच से किए गए.

    रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य मंच से कांग्रेस पार्टी की संविधान संशोधन में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पार्टी के संविधान में ये संशोधन किए गए हैं.उन्होंने बताया कि एससी-एसटी, ओबीसी, महिला और युवाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हुआ है. उन्होंने कहा कि पार्टी में 50 साल से कम उम्र के नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी होगी. अब पेपर मेंबरशिप नहीं दी जाएगी, अब केवल डिजिटल मेमरशीप दी जाएगी.

    कांग्रेस के संविधान में किये गए यह प्रमुख बदलाव –

    अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।

    50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी।

    1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।

    कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा।

    ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं। वे सभी डेलीगेट्स होंगे।

    सदस्यतता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलिगेट्स मेंबर पर एक AICC मेंबर चुना जाएगा। अभी तक 8 पर चुना जाता था।

    AICC मेंबर की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 हो जाएगी।

    इसके अलावा बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी प्रदेश कांग्रेस की इकाई होगी. इसके लिए भी कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन किया है .ग्राम पंचायत कमेटी के सदस्य ऑटोमेटिक पीसीसी के सदस्य हो जाएंगे. पहले कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म में पिता का नाम होता था. लेकिन अब मां और पत्नी का भी नाम होगा. इसके अलावा थर्ड जेंडर का भी विकल्प दिया जाएगा.

    ब्लॉक स्तर पर जहां जहां कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं, पीसीएस की ऑटोमेटिक डेलीगेट्स होंगे. अबतक आठ पीसीएस डेलीगेट्स पर एक आईसीसी चुने जाते थे. अब 6 लोगों में एक एआईसीसी के सदस्य बनेंगे. सीडब्ल्यूसी में 35 सदस्य होंगे. इसमें 50 प्रतिशत मेंबर में एससी एसटी ओबीसी, महिला के लिए आरक्षित होंगे।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगा कि महाअधिवेशन को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने छापा मारा और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया.लेकिन फिर भी यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर मुकाबला किया और इस अधिवेशन को यशस्वी बनाया. खरगे ने कहा कि करीब 100 साल पहले महात्‍मा गांधी बेलगाम महाध‍िवेशन में कांग्रेस के अध्‍यक्ष बने थे.उन्होंने कांग्रेस को क‍िसानों,मजदूरों,गरीबों और वंच‍ितों से जोड़ा. यहीं से कांग्रेस जनआंदोलन के रूप में जनता के बीच आई और पूरा देश कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसमयबद्ध मजदूरी भुगतान में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर 99.72 प्रतिशत एफ.टी.ओ. समय-सीमा में किया गया भुगतान
    Next Article Assist Riverkeeper® Safeguard the Hudson and New York’s Waterways While appointment Some other Eco-Minded Conservationists and Philanthropists
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?