*आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इन उम्मीदवारों को अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सीटों पर उतारा गया है।इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है कांग्रेसलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कुल अब तक पार्टी ने 139 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषित किए थे।अमित शाह के खिलाफ किसे मिला टिकटकांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में गुजरात की गांधी नगर की सीट पर सोनल पटेल को टिकट दिया है।
बता दें कि इसी सीट से बीजेपी नेता अमित शाह चुनाव में उतरे हैं। वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधा कृष्ण को टिकट दिया है। बता दें कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
