Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दुनिया के सबसे सफल टी20 कप्तान के रूप में प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दुनिया के सबसे सफल टी20 कप्तान के रूप में प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी……

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    during the ICC World Twenty20 2012 Super Eights Group 2 match between India and South Africa at R. Premadasa Stadium on October 2, 2012 in Colombo, Sri Lanka.
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 2008 में धोनी ने पहली बार चेन्नई की कप्तानी की थी। दो साल के बैन को हटा दें तो 14 साल की अपनी कप्तानी में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 ट्रॉफी दिलाई। वह दुनिया के सबसे सफल टी20 कप्तान भी हैं।

    चेन्नई: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान मिली है। धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। 2016 सीजन में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के कप्तान थे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 आईपीएल ट्रॉफी के साथ दो चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता चुके हैं। इसके अलावा वह भारत के भी टी20 कप्तान रहे हैं।आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे CSK की कप्तानी

    धोनी टी20 के सबसे सफल कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 322 मैच में अपनी टीम की कमान संभाली है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा 189 जीत भी हासिल की है। रोहित शर्मा ने 217 और वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी ने 208 टी20 मैच में कप्तानी की है। धोनी सबसे ज्यादा 9 फाइनल जीतने वाले कप्तान भी हैं। भारत के टी20 कप्तान के रूप में वह टी20 वर्ल्ड कप 2007 और एशिया कप 2016 पर कब्जा जमा चुके हैं।

    सीएसके के लिए धोनी का रिकॉर्डआईपीएल के 16 सीजन हो चुके हैं लेकिन बैन की वजह से दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने हिस्सा नहीं लिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने 14 साल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के 212 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा चैंपियंस लीग के 23 मैच में भी वह टीम के कप्तान रहे हैं। इन 235 मैच में चेन्नई को 142 जीत मिली है।

    टीम सिर्फ 90 मैच हारी और दो बेनतीजा रहा। एक मैच टाई पर भी खत्म हुआ है। कप्तान के रूप में धोनी का जीत प्रतिशत चेन्नई के लिए 60.42 रहा है। चेन्नई ने इस दौरान 7 खिताब अपने नाम किए।प्लेऑफ और फाइनल खेलने का भी रिकॉर्डमहेंद्र सिंह धोनी ने 14 आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसमें टीम 12 बार प्लेऑफ में पहुंची।

    सिर्फ 2020 और 2022 में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। 2022 के पहले हाफ में रविंद्र जडेजा चेन्नई की कप्तानी कर रहे थे। 10 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Mahendra Singh Dhoni Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा…….
    Next Article कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है मोदी और अमित शाह यह नेता देंगे टक्कर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…

    August 8, 2026

    Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…

    August 8, 2026

    मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…

    August 8, 2026

    महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    • Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    • मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    • महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?