Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनाव के बीच बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने दर्ज कराई FIR ये है पूरा मामला…
    राष्ट्रीय

    चुनाव के बीच बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने दर्ज कराई FIR ये है पूरा मामला…

    By Tv36 HindustanApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि खड़गे ने 6 अप्रैल को असम के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक रैली के दौरान भड़काऊ और अपमानजनक भाषण दिया। भाजपा असम प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्मा ने बशिष्ठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

    भाजपा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को ‘जहरीला’ बताया और इन दोनों को ‘जहरीले सांप’ की उपमा दी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को खत्म करने का आह्वान भी किया।

    शांति भंग करने की कोशिश का आरोप
    शिकायतकर्ता ने कहा कि खड़गे के इन बयानों से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। आरोप है कि ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। इससे असम के मूल निवासियों के बीच झड़पें भी हो सकती हैं। रंजीब कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा कि खड़गे शत्रुता बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। भाषण का सोशल मीडिया लिंक भी सबूत के रूप में एफआईआर के साथ जोड़ा गया है।

    FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    भाजपा नेताओं का कहना है कि खरगे के बयान न सिर्फ भाजपा और आरएसएस को अपमानित करते हैं, बल्कि पूरे समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं। पार्टी ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन ले। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बशिष्ठ थाने के अधिकारी-प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और कानून

    कांग्रेस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
    इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब असम में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा बताते हुए कहा कि खड़गे के बयान न सिर्फ अनुचित हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ भी हैं।

    Post Views: 715

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल आज किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Next Article बिजली कंपनी में लाइनमैन की कमी, रिटायर अफसरों की भर्ती को दे दी मंजूरी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन 21 राज्यों में तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना तेज…

    June 26, 2026

    दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…

    June 26, 2026

    स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई…

    June 26, 2026

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया…

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन 21 राज्यों में तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना तेज…
    • दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…
    • स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई…
    • वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया…
    • आज के सितारे किसके पक्ष में, किसकी बढ़ेगी चुनौती जाने 12 राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?