राजस्थान:- लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। देश में सात चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होनी है। इसी बीच कांग्रेस ने अपनी 9वीं सूची जारी कर दी है। बता दें कि राजस्थान की राजसमंद और भीलवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए राजसमंद से डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सी.पी. जोशी चुनाव लड़ेंगे।
