Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, महाराष्ट्र से फाइनल हुए ये नाम……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कांग्रेस आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, महाराष्ट्र से फाइनल हुए ये नाम……

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र:- आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अब कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी. महाराष्ट्र कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने महाराष्ट्र में 11 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं. हालांकि पार्टी ने अभी इनकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है. वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी हो सकती है. तीसरी सूची में करीब पचास नाम हो सकते हैं.

    सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भंडारा गोंदिया से चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है, लेकिन पटोले ने अभी इस पर आखिरी निर्णय नहीं लिया है. पार्टी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक से दो दिन में पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी.

    कौन-कौन हैं दावेदार

    नाम सीट का नाम
    अमरावती बलवंत वानखेडे
    नागपुर विकास ठाकरे
    सोलापूर प्रणिती शिंदे
    कोल्हापूर शाहू छत्रपती
    पुणे रवींद्र धंगेकर
    नंदुरबार गोवाशा पाडवी
    भंडारा गोंदिया आखिरी निर्णय नहीं
    गडचिरोली नामदेव किरसान
    अकोला अभय पाटील
    नांदेड वसंतराव चव्हाण
    लातूर डॉ शिवाजी कलगे
    दो लिस्ट में 82 नाम हो चुके हैं जारी

    अब तक कांग्रेस उम्मीदवारों के दो लिस्ट जारी कर चुकी है. 12 मार्च को उसने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम थे. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से मौका दिया गया है.

    इससे पहले 8 मार्च को कांग्रेस ने कैंडिडेट्स की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में 39 नाम थे. कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 82 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इन 82 कैंडिडेट्स में 76.7% की उम्र 60 साल से कम है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Congress will release the third list of 50 candidates today Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफटे पुराने वोटर कार्ड की जगह बनवाएं प्लास्टिक वाला कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस……
    Next Article क्या आप जानते हैं चुनाव में जब्त होने वाला शराब और पैसा कहां जाता है, जाने…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, इतने अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया…

    September 18, 2026

    जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, अब इस देश से टक्कर…

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, बच्चों की वैलिडिटी से लेकर फीस तक में बड़ा बदलाव…

    September 18, 2026

    सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, इतने अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया…
    • जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, अब इस देश से टक्कर…
    • पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, बच्चों की वैलिडिटी से लेकर फीस तक में बड़ा बदलाव…
    • सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…
    • जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?