Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फटे पुराने वोटर कार्ड की जगह बनवाएं प्लास्टिक वाला कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    फटे पुराने वोटर कार्ड की जगह बनवाएं प्लास्टिक वाला कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस……

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* लोकसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और अब वोटिंग को लेकर तैयारियां चल रही हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि कुल सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 4 जून को सामने आएंगे. 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी. ऐसे में अगर आपने अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लें, वहीं अगर सालों से वोटर कार्ड कहीं पड़ा हुआ है तो उसे बाहर निकाल लीजिए. कई लोगों के वोटर आईडी कार्ड कई सालों पहले बने थे, ऐसे में वो अब फटे पुराने हो चुके हैं. इसीलिए हम आपको आज नया और चमचमाता वोटर कार्ड बनाने का तरीका बता रहे हैं. *पुराने कार्ड को बदलें*जिन लोगों के पास कई साल पुराने वोटर कार्ड हैं, वो उसे लेमिनेशन करके रखते हैं. ये लेमिनेशन भी पुराने होने की वजह से निकलने लगता है, ऐसे में इसे सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके पास भी ऐसा ही वोटर कार्ड है तो आप इसकी जगह नया प्लास्टिक वाला कार्ड मंगवा सकते हैं, जिसका प्रोसेस काफी आसान है. *काफी आसान है तरीका*नए वोटर आईडी के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करना है, ध्यान रहे कि ये चुनाव आयोग का ही ऐप हो. क्योंकि कई तरह के फर्जी ऐप भी आपको दिख जाएंगे. इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा. ऐप खुलने के बाद नीचे आपको वोटर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बाद करेक्शन ऑफ एंट्रीज का एक ऑप्शन नजर आएगा, इसके बाद आपको स्टेट का नाम और वोटर आईडी नंबर डालना होगा. आपके वोटर आईडी कार्ड का सारा डेटा आपके सामने होगा, इसके बाद अगर आपको कुछ करेक्शन करवाना है तो आप वो भी यहीं से कर सकते हैं. नया कार्ड लेने के लिए आपको सिर्फ मोबाइल नंबर डालना होगा और इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट विदआउट करेक्शन पर क्लिक करना है. आपसे यहां पर रिप्लेसमेंट का कारण भी पूछा जाएगा, अगर आप खोने का विकल्प चुनते हैं तो आपको एफआईआर की कॉपी लगानी होगी, इसीलिए दूसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसके बाद आपको एक मैसेज मिल जाएगा, जिसमें आप अपने कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं.अगर आपके परिवार में भी किसी का फटा पुराना वोटर कार्ड है तो उसे भी ये तरीका बताएं, आपके आवेदन करने के कुछ ही दिनों में आपके घर पर नया प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड पहुंच जाएगा. जिसे आप आसानी से कहीं भी रख सकते हैं।

    Post Views: 0

    *Get a plastic card made in place of the old torn voter card chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअनियमित कर्मचारी महासंघ विधायक को सौपा आभार ज्ञापन मोदी गारंटी का असर 90 दिन के अंदर कमेटी गठन स्वागतेय
    Next Article कांग्रेस आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, महाराष्ट्र से फाइनल हुए ये नाम……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…

    September 18, 2026

    सवा लाख आशीर्वाद के दीपो से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती…

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 18, 2026

    देसी घी से मिनटों में तैयार करें सफेद मक्खन, आसान ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान…

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…
    • सवा लाख आशीर्वाद के दीपो से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती…
    • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…
    • देसी घी से मिनटों में तैयार करें सफेद मक्खन, आसान ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ऐसे गणपति आपने नहीं देखे होंगे इतने हजार पानीपुरी से तैयार हुए बप्पा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?