कोरबा/ संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष कोरबा रविंद्र कुमार बाजपेई ने बताया प्रदेश के अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा कांकेर विधायक आसाराम नेताम का स्वागत समारोह रखा गया जहां आयोजन में कर्मचारियों के लिए मोदी के गारंटी में 100 दिन के अंदर कमेटी का गठन करने की बात कही गई थी । जिसे मात्र 90 दिन के अंदर पूरा किया गया ।इस गारंटी पर कर्मचारियों ने विधायक के माध्यम से सरकार को आभार ज्ञापन दिया। कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने भी अनियमित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा आप सब की जायज मांग पूरा हो ऐसा प्रयास करूंगा । मैं भी जमीनी स्तर से जुड़ा व्यक्ति हूं आप सबका दर्द मुझे पता है मैं सभी संगठनों से सतत जुड़ा रहूंगा आप सब की समस्या हल हो यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी । अनियमित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविगढ़पाले ने कहा कि ऐसा विधायक सौभाग्य से मिलता है। भारतीय जनता पार्टी ने कमेटी बनाई है उसके लिए विधायक एवं सरकार को धन्यवाद।कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं संघर्षशील प्रेरक पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने विधायक आसाराम नेताम को अनियमित कर्मचारी महासंघ कांकेर के संरक्षक हेतु प्रस्तावित किया जिसे सभी कर्मचारियों ने समर्थन दिया । विधायक ने इसे सहर्ष स्वीकार कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।संदीप द्विवेदी ने कहा कि छोटे कर्मचारियों का अधिकांश विभाग में शोषण किया जाता है ।जिसे वह किसे कहें परेशान होते थे। परंतु जनहितैसी विधायक प्राप्त होने से अब बड़े से बड़े रौब वाले भी गलत काम करवाने के लिए हमारे जिला के कर्मचारियों से घबराएंगे।यह हमारी सबसे बड़ी जीत है।सभी स्वाभिमान से अपना कार्य कर पाएंगे स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने आभार व्यक्त किया कहा विधायक हमारा स्वागत स्वीकार किए हैं। हमारा आवाज भी बनेंगे । पुलिस परिवार प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्रा प्रेरक संघ अध्यक्ष भक्तू पटेल जिला अध्यक्ष मनीष परिहार उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर सालिक बघेल रसोईया संघ से जिला अध्यक्ष टी आर बघेल मेहमान प्रवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू अतिथि शिक्षक जानकी पटेल सहित 58 संगठन के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी भी पहुंचे हुए थे।

