Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दर्री में नया तहसील भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत किया तहसील भवन का लोकार्पण
    कोरबा

    दर्री में नया तहसील भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत किया तहसील भवन का लोकार्पण

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करके विभिन्न वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी से लेकर धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने तक का कार्य सरकार ने किया है। इसी कड़ी में दर्री क्षेत्र में नया तहसील भवन बनने से लोगों को ऋण पुस्तिका मिसल, नामांतरण-बटांकन,खसरा,बी-1आदि पाने के लिए सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही ग्रामीणों को अब तहसील कार्यालय जाने के लिए कटघोरा नहीं जाना पड़ेगा उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगी। उक्त बातें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,पंजीयन पुनर्वास एवं स्टाम्प ड्यूटी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने नये तहसील भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने फीता काटकर नये तहसील भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत,महापौर राजकिशोर प्रसाद,निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी,खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई,जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर,अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत की प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत दर्री में तहसील कार्यालय खुल जाने से आम नागरिकों को अब राजस्व संबंधी कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नवीन तहसील कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध होगी विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
    राजस्व मंत्री ने कहा लोगों को राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कार्य के लिए पहले कटघोरा जाना पड़ता था। जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी उनका समय एवं पैसा ज्यादा खर्च होता था। लेकिन अब दर्री में नया तहसील भवन बन जाने से लोगों को आधी दूरी तय करने पर ही राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र वासियों की लंबे समय से दर्री में तहसील कार्यालय प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी। जिसको पूरा करते हुए नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया गया है। क्षेत्र में बहुत से निर्माण कार्य हुए है, विकास कार्यों के किसी भी दिशा में यह क्षेत्र उपेक्षित नही है।शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए तीन नए स्वामी आत्मानंद स्कूल कुसमुंडा, जमनीपाली,गोपालपुर में प्रारम्भ किया जा रहा है। इस स्कूल के खुलने से आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिलेगा। हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक चलाई जा रही है।लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जा रहा है।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में 85 नए तहसील एवं 35 अनुविभाग बनाए गए है। जो कि राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही तहसीलों का यह आंकड़ा सौ पार कर लेगा। जिसके अंतर्गत जिले में 7 नए तहसीलों का निर्माण हुआ है।
    राजस्व मंत्री ने तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही,साथ ही आमजनों को प्राथमिकता से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।किसानों को किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधित कार्य के लिए असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें।समय -सीमा पर उनका कार्य पूर्ण करें। जिससे किसानों को सुविधाएं मिल सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि जल्द ही दर्री में एसडीएम कार्यालय भी प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।

    सांसद ने लोगों को दर्री के नवीन तहसील कार्यालय के शुभारंभ की दी शुभकामनाएं –
    सांसद महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सरकार द्वारा नये तहसील कार्यालय के रूप में दिए गए खूबसूरत उपहार के लिए सभी को शुभकामनाएं। नवीन तहसील कार्यालय के संचालन से राजस्व मामलों का सरलीकरण होगा। लोगों को अपने राजस्व संबंधी कामकाज के निपटारे में आसानी होगी।कोरबा जिला छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर शहरों में जाना जाता है। इसको देश के मानचित्र में विशेष पहचान प्राप्त है। आमजनों की सुविधाओं का ध्यान रखना जनप्रतिनिधियों का प्रमुख कर्तव्य है हमारा मूलमंत्र जनता की सेवा करना है। राज्य शासन हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है। जो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की मंशा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है जिसके लिए जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत् है। सभी को शासकीय योजनाओं से जुड़ने उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान हितग्राहियों को किसान किताब एवं बी-1 वितरित की गई।
    अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने नवीन तहसील भवन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 71 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया गया है।तहसील दर्री में कुल 9 राजस्व मंडल,25 पटवारी हल्का,एक नगर पंचायत एवं 48 गांव शामिल है। इन गांवों के करीब 67 हजार से अधिक लोगों को तहसील कार्यालय खुलने से सुविधाएं मिलेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनिर्वाचन कर्मियों ने एक आदमी के 48 बच्चे वोटर लिस्ट में चढ़ा दिए, जानिए पूरा मामला..
    Next Article आदतन गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को किया गया जिला बदर एक वर्ष तक सरहदी जिलों से रहना होगा दूर‌ पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लड़कियों को हर साल ₹30,000 की मदद, 15 अक्टूबर अंतिम तारीख; ऐसे करें अप्लाई…

    October 12, 2026

    AI से जानी-पहचानी आवाज बनाकर 50 लाख की ठगी को दिया अंजाम, ठगों इस तरह व्यापारी को लूटा…

    October 12, 2026

    सेवा की कहानी महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं एमसीबी जिले की ये महिला…

    October 12, 2026

    टीचर मां और छात्र बेटे की संदिग्ध मौत, हिरासत में प्रेमी, स्कूल में एक दिन की छुट्टी घोषित…

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लड़कियों को हर साल ₹30,000 की मदद, 15 अक्टूबर अंतिम तारीख; ऐसे करें अप्लाई…
    • AI से जानी-पहचानी आवाज बनाकर 50 लाख की ठगी को दिया अंजाम, ठगों इस तरह व्यापारी को लूटा…
    • सेवा की कहानी महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं एमसीबी जिले की ये महिला…
    • टीचर मां और छात्र बेटे की संदिग्ध मौत, हिरासत में प्रेमी, स्कूल में एक दिन की छुट्टी घोषित…
    • CEC ज्ञानेश कुमार कब देंगे इस्तीफा राहुल गांधी का तीखा हमला, सरकार के अफसरों के विपक्ष के संपर्क में होने का किया दावा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?